ड्रॉप या दोबारा भरोसा? कप्तान सूर्या ने अफ्रीका भिड़ंत से पहले अभिषेक शर्मा पर दिया अपडेट
Published - 22 Feb 2026, 10:11 AM
Table of Contents
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 Abhishek Sharmaके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. दुनिया का नंबर वन बैटर होने के बावजूद विश्व कप में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. अब टूर्नामेंट में बाकी मैचों में उनके खेलने पर संदेह है. वहीं, टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा ओपनर के खेलने पर अपडेट दिया है. बता दें कि भारत को सुपर-8 मुकाबले खेलने है. यहीं से सेमीफाइनल की राह तय होगी.
भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को है. इससे पहले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई. इस दौरान सूर्या ने Abhishek Sharma की खराब फॉर्म पर जवाब दिया.
Abhishek Sharma की फॉर्म पर सूर्यकुमार यादव ने दिया जवाब

दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की खराब फॉर्म पर सवाल पूछा गया. तो उन्होंने जवाब में कहा कि,
उन्हें भारतीय ओपनर को लेकर टेंशन नहीं है. बल्कि विरोधी टीम को लेकर चिंता सता रहा है. सूर्या ने कहा, मुझे Abhishek Sharma की चिंता नहीं है. मुझे विपक्षी टीमों को लेकर टेंशन हो रही है, जो अभिषेक का सामना करेंगे.
उन्होंने पिछले साल भारत के लिए सबकुछ किया. अब वक्त है हम उनके योगदान का उन्हें फल दे. टी20 कप्तान ने आगे कहा, हर बार जरूरी नहीं है कि 250 रन ही बनाए जाए. विकेट थोड़े अलग है.
हम अगले आने वाले मैचों में मुश्किल पिचों का सामना करेंगे. लिहाजा, सूर्या के बयान से साफ है कि अफ्रीका के खिलाफ Abhishek Sharma खेलते हुए दिखाई देंगे. भारतीय कप्तान अभी उन्हें टीम से बाहर करने के मूड में नहीं है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा लगातार बल्ले से जूझते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ भी अभिषेक डक आउट का शिकार हो गए थे. हालांकि, भारतीय टीम लगातार जीत के साथ वर्ल्ड कप 2026 में आगे बढ़ रही है. लेकिन अभिषेक (Abhishek Sharma) की मौजूदगी टीम इंडिया के लिए अहम है.
अब उम्मीद जताई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय युवा बैटर कमबैक करेगा. फिर से अपनी शानदार बल्लेबाजी के जरिये विरोधी खेमे में डर पैदा करेगा. Abhishek Sharma का आक्रामक अंदाज और पावर हिटिंग बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए उपयोगी रही है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
इस कारण से ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले राउंड से हुई बाहर, अब जाकर खुद एडम जम्पा ने बताई सच्चाई
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर