'उसे ड्रॉप करो...' रिकी पोंटिंग ने अभिषेक शर्मा को बाहर करने की दी सलाह, रिप्लेसमेंट का नाम भी सुझाया
Published - 05 Mar 2026, 03:13 PM | Updated - 05 Mar 2026, 03:19 PM
Table of Contents
Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। पांच मार्च को शाम 7:00 बजे मैच की पहली गेंद फेंकी जाएगी। लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर को एक खास सलाह दी है।
पोंटिंग ने सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ड्रॉप करने का सुझाव दिया है तो उनकी जगह इस खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसेमेंट टीम में शामिल करने के कहा है। बता दें कि, पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक शर्मा ने केवल एक अर्धशतक लगाया है तो तीन बार वह बैक टू बैक शून्य पर आउट हुए हैं। यही कारण है कि अभिषेक को ड्रॉप करने की मांग काफी बढ़ रही हैं।
अगर भारत चाहता है तो- रिकी पोंटिंग
पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बाहर करने पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि
“अगर भारत चाहे तो अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करके रिंकू सिंह को खिला सकता है। ऐसे में उनकी टीम में एक और मैच विनर शामिल हो जाएगा।”
बता दें कि, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का प्रदर्शन टी20 विश्व कप 2026 में बेहद साधारण रहा है। उनसे टूर्नामेंट की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र अर्धशतकीय पारी को हटा दिया जाए तो पूरे टूर्नामेंट में उनके नाम कोई खास उपलब्धि दर्ज नहीं है। जैसी उनसे अपेक्षा की जा रही थी।
क्या भारत करेगा अभिषेक को बाहर?
सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर को मुश्किलों में डाल दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बाहर करके उनकी जगह रिंकू सिंह को मौका दिया जा सकता है।
जबकि टीम में पहले से ईशान किशन मौजूद हैं, जो कि संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं और नंबर तीन पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है।
बता दें कि, रिंकू सिंह के आने से न सिर्फ टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में गहराई आएगी, बल्कि निचले क्रम में एक प्रमुख बल्लेबाज टीम की बल्लेबाजी को ताकत प्रदान करेगा। हालांकि, बड़े मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को बाहर करने की संभावनाएं बेहद कम हैं।
Abhishek Sharma से खौफ में इंग्लिश खिलाड़ी
विश्व कप 2026 में भले ही अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का बल्ला खामोश है और वह बैक टू बैक तीन बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाड़ियों के मन में अभिषेक की दहशत बरकरार है। दरअसल, अभिषेक ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ अपने आखिरी मैच में केवल 37 गेंदों पर तूफानी सैकड़ा जड़ा था।
उस मैच में अभिषेक ने अकेले दम पर भारत को जीत दिलाई थी। हालांकि, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन को उम्मीद है कि वानखेड़े में इतिहास खुद को दोबारा नहीं दोहराएगा। सैम ने कहा कि
‘’फिलहाल हमारा पूरा ध्यान गुरुवार की रात पर है। मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा फिर से उस तरह की पारी नहीं खेलेंगे। हम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’
6 घंटे पहले ही सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, इन 11 धुरंधरों को मौका
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर