“हमें हल्के में नहीं लेना...” भारत के खिलाफ जीत के बाद एडन मार्करम ने दिया अजीबोगरीब बयान, अगले मैच से पहले भरी हुंकार
Table of Contents
Aiden Markram : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले गए अहम मुकाबले में भारत को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह लड़खड़ा गई और महज़ 111 रन पर सिमट गई।
इस शानदार जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम (Aiden Markram) ने अजीबोगरीब बयान दिया हैं और अगले मैच से पहले हुंकार भरी हैं। आइये जानते हैं जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने क्या कहा ?
परिस्थितियों को समझकर बदला प्लान, गेंदबाज़ों की सराहना

कप्तान एडन मार्करम (Aiden Markram) ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि यह विकेट पहले खेले गए मैच से बिल्कुल अलग था, लेकिन खिलाड़ियों ने शुरुआत में ही परिस्थितियों को समझ लिया। उन्होंने बताया कि गेंदबाज़ी यूनिट ने मुश्किल शुरुआत के बावजूद शानदार वापसी की और प्लान के मुताबिक खुद को ढाला। उन्होंने कहा,
“विकेट अलग तरह का था, लेकिन लड़कों ने इसे जल्दी समझ लिया और अपनी स्किल्स के मुताबिक बदलाव किया। बॉलिंग ग्रुप के लिए मैं बहुत खुश हूं। शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन जिस तरह उन्होंने वापसी की, वह शानदार प्रयास था।”
मिलर-ब्रेविस की साझेदारी बनी मैच का टर्निंग पॉइंट : Aiden Markram
कप्तान एडन मार्करम (Aiden Markram) के अनुसार मैच में सबसे अहम भूमिका मिडिल ओवरों की बल्लेबाज़ी और खासकर डेविड मिलर व डेवाल्ड ब्रेविस की साझेदारी ने निभाई। उन्होंने माना कि गेंद थोड़ी स्पंजी थी और ज्यादा ट्रैवल नहीं कर रही थी, इसलिए खिलाड़ियों ने गैप ढूंढकर तेजी से रन लेने और ईगो छोड़कर टीम के लिए खेलने पर फोकस किया।
उन्होंने कहा,
“मिलर और ब्रेविस ने स्थिति को संभाला और हमें गेम में बनाए रखा। बैक एंड पर बातचीत यही थी कि स्पेस में शॉट खेलें और जितना हो सके उतना रन निकालें। उन्होंने फ्रंट और डेथ में अच्छी बॉलिंग की, लेकिन मुझे लगा कि बीच के ओवरों में हमारी बैटिंग ही अंतर साबित हुई।”
वेस्ट इंडीज़ मुकाबले पर नजर: Aiden Markram
कप्तान एडन मार्करम (Aiden Markram) ने लुंगी एनगिडी की भूमिका पर भी भरोसा जताया और कहा कि वह जब भी गेंदबाज़ी करते हैं तो खतरा बनते हैं, खासकर मिडिल ओवरों में। हालांकि उनका रोल कंडीशन पर निर्भर करेगा उन्होंने कहा,
“हमें लगता है कि एनगिडी हमेशा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। हालात के अनुसार हम उन्हें रोल देंगे। वह टीम मैन हैं और जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसे निभाते हैं।”
आगे वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ मुकाबले को लेकर उन्होंने कहा,
“वे एक खतरनाक टीम हैं। आज की जीत का आनंद लेंगे, फिर इसे पीछे छोड़ देंगे। 28 तारीख को हमें पूरी रफ्तार और फोकस के साथ उतरना होगा। यह हमारे लिए बड़ा मैच है।”