'बिल्कुल भी फाइट मत करो...' युवा गेंदबाजों को जसप्रीत बुमराह ने दी अनोखी सलाह, वायरल हुआ बयान

Published - 08 Jan 2026, 12:16 PM | Updated - 08 Jan 2026, 01:10 PM

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: भारत 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ खेलने वाली है। तीन एकदिवसीय मुकाबलों की इस श्रंख्ला के लिए तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वनडे टीम से बाहर हुए बुमराह फिलहाल अपना समय जूनियर खिलाड़ियों के बीच गुज़ार रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने युवा गेंदबाजों को सलाह दी। जब एक युवा खिलाड़ी ने इसका ज़िक्र किया तो बयान काफी वायरल हो गया।

Jasprit Bumrah वनडे टीम में शामिल नहीं

भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ में नहीं चुने गए हैं। हालांकि कीवी टीम के साथ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। मालूम हो कि यही टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लेगी। टीम मैनेजमेंट का मानना है कि बुमराह भारत के लिए विश्व कप में मुख्य गेंदबाज़ हैं, इसलिए उन्हें वनडे स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया ताकि किसी भी तरह की चोट से बचाया जा सके।

फिलहाल बुमराह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने भारतीय महिला टीम की युवा खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल से मुलाकात की। श्रेयंका ने बुमराह से बातचीत की और अपनी फिटनेस व चोट से जुड़ी टिप्स हासिल कीं, जिन्हें उन्होंने इंटरनेट पर साझा किया।

Jasprit Bumrah ने क्या कहा?

23 वर्षीय श्रेयंका पाटिल कर्नाटक की रहने वाली महिला क्रिकेटर हैं। दाएं हाथ की ऑफ-ब्रेक स्पिनर श्रेयंका फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रही हैं। वह शारीरिक दर्द से जूझ रही थीं। श्रेयंका ने अपनी वापसी पर कहा, “मुझे लगा था मैं दो से तीन महीने में मैदान पर लौट आऊंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक चोट के कारण मुझे एक साल से ज़्यादा समय तक बाहर रहना पड़ेगा। लेकिन जसप्रीत बुमराह( Jasprit Bumrah) से बात करने के बाद मेरा नज़रिया बदलने लगा।”

बुमराह ने उनसे तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की, जिससे उन्हें चोटों से उबरने के तरीकों को समझने में राहत मिली। श्रेयंका ने कहा, “मेरे पास कई सवाल थे जैसे दबाव में गेंदबाज़ी कैसे करनी है, यॉर्कर का अभ्यास कैसे करना है। वह तेज़ गेंदबाज़ हैं और मैं स्पिनर, लेकिन मैं डेथ ओवर में भी गेंदबाज़ी करती हूं। बुमराह ने मुझसे कहा ‘ठीक है, सभी इससे गुज़रते हैं। मैंने भी कम उम्र में यह झेला था। इससे लड़ना नहीं है, इसके साथ रहना है।”

डोप टेस्ट में फेल हुए ये 2 भारतीय, बोर्ड ने 8 साल के लिए किया बैन, पूरा करियर हुआ बर्बाद

आरसीबी ने किया रिटेन

श्रेयंका पाटिल पिछले वर्ष विमेंस आईपीएल में आरसीबी के लिए खेली थीं। उन्होंने लिखा कि कुछ महीनों तक वह पूरी तरह घबरा गई थीं और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जब बाहर निकलीं और लोगों से बात करना शुरू किया तो पता चला कि इन समस्याओं से सिर्फ़ वह अकेली नहीं, बल्कि और भी खिलाड़ी परेशान हैं। उन्होंने आगे कहा, “एक और चीज़ जिसने मुझे खुशी दी, वह थी एक कॉल। 2025 के अंत में मनोलन रंगराजन ने मुझे बताया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुझे मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन कर लिया है।

यह सुनकर मुझे बहुत हौसला मिला। कोई खिलाड़ी जिसने पिछले 13-14 महीनों से खेला नहीं, फिर भी फ्रेंचाइज़ी उस पर भरोसा करती है और कहती है कि आपको टीम में शामिल किया गया है यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।” श्रेयंका ने कही कि वह ओवरथिंकिंग कर रही थीं कि अगर रिटेन नहीं हुईं तो क्या होगा, किस टीम के लिए खेलेंगी।

आरसीबी मैनेजमेंट के कॉल के बाद उन्होंने अपने कोच अर्जुन सर को फोन किया और रोने लगीं। उन्होंने कहा, “मुझे खुद नहीं पता था मैं क्या कर रही हूं, क्या महसूस कर रही हूं। यह बस प्यार और भरोसा था।” जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बातों से उन्हें काफी हौसला मिला। अब श्रेयंका पूरी तरह अच्छा महसूस कर रही हैं। उन्होंने विमेंस CPL और घरेलू सीज़न में कर्नाटक के लिए खेला है।

DC vs SYT 18th T20 Prediction in Hindi: आज किस टीम का पलड़ा भारी? पढ़ें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Tagged:

indian cricket team team india RCB jasprit bumrah Shreyank Patil
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

स्मृती मंधाना

हरमनप्रित कौर
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com