दिनेश कार्तिक ने चुनी RCB की ऑल टाइम इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को दी जगह, गेल, फाफ, कोहली, एबीडी, जितेश....
Published - 13 Mar 2026, 05:13 PM | Updated - 13 Mar 2026, 05:14 PM
Table of Contents
Dinesh Karthik: इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु ने उनका पहला खिताब जीता था, जो कि 17 सीजन के लंबे इंतजार के बाद आया था।
अब इस साल फ्रेेंचाइजी अपने खिताब की रक्षा करने के लिए मैदान पर उतरेगी। लेकिन उससे पहले आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बेंगलुरु की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन बनाई है। इस 11 खिलाड़ियों में कार्तिक ने क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को जगह दी है। जबकि कई बड़े नामों का कार्तिक ने प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है।
शीर्ष तीन खिलाड़ियों के नाम
आईपीएल से रिटायरमेंट लेने के बाद दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) साल 2025 में बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच और मेंटॉर की भूमिका में नजर आए थे। इसी वर्ष आरसीबी ने उनका पहला आईपीएल खिताब भी जीता था।
जबकि आईपीएल 2026 से पहले उन्होंने क्रिकबज पर ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चयन किया है, जिसमें ओपनिंग के तौर पर वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस को चुना है।
ये दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय तक आरसीबी ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रह चुके हैं। नंबर तीन पर कार्तिक ने आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को रखा है, जो पहले सीजन से टीम के साथ बने हुए हैं।
मिडिल ऑर्डर में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मौका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में नंबर चार पर रजत पाटीदार को रखा है, जिसने वर्षो बाद आरसीबी को उनका पहला खिताब जिताया था। वहीं, पांचवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को रखा है।
जबकि वर्तमान विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने आरसीबी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन में शामिल किया । वहीं, ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या भी इस शानदार एकदाश का हिस्सा हैं। बता दें कि, दिनेश कार्तिक द्वारा चुना गया मिडिल ऑर्डर काफी स्थिर और मजबूत नजर आ रहा है।
RCB फैंस लिए आई दुःख की खबर, सबसे बड़ा मैच IPL से होगा बाहर, चोट के चलते नहीं खेल पाएगा टूर्नामेंट
चहल-सिराज को भी किया शामिल
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जोश हेजलवुड को भी चांस दिया है। बता दें कि, इनमें से केवल जोश हेजलवुड आरसीबी के वर्तमान स्क्वाड का हिस्सा हैं।
जबकि युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल अब आईपीएल में दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, इनके अलावा उम्मीद थी कि दिनेश अपने द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को भी मौका देंगे, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।
Dinesh Karthik द्वारा चुनी गई आरसीबी की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन
क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जोश हेजलवुड।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर