जीत के बाद Flying Kiss देकर चर्चा में आए Vaibhav Suryavanshi? जानिए किसके लिए था ये खास इशारा

Published - 31 Mar 2026, 03:05 PM | Updated - 31 Mar 2026, 03:07 PM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का फ्लाइंग किस आईपीएल में हमेशा से ही चर्चा में रहा है. कोहली (Virat Kohli) को इस तरह फैंस के लिए आम है. लेकिन वैभव सूर्यवंशी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह फ्लाइंग किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब क्रिकेट प्रेमी यह जानना चाहता है कि आखिरी 15 साल के वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने स्टेडियम में किसे फ्लाइंग किस दिया.

Vaibhav Sooryavanshi ने किसे दिया फ्लाइंग किस?






View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)


दरअसल, चेन्नई किंग्स के खिलाफ सुपर फिफ्टी जड़ने के बाद सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह KISS देते हुए नजर आ रहा है. खास बात यह है कि वैभव का यह वीडियो फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया है.

वीडियो में वैभव सूर्य़वंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मैच फिनिश होने के बाद अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ यशस्वी जायसवाल भी दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान 15 साल के वैभव पीछे मुड़ते हैं और कैमरे को देखकर मुकारने लगते हैं. फिर फ्लाइंग किस करते हैं.

IPL 2026 में अब 10वें स्थान पर ही रहेगी ये टीम, पहले मैच में ही सामने आ गई इस फ्रेंचाइजी की कमजोरी

कैमरे को देख खुश हुए वैभव

Vaibhav Sooryavanshi

हालांकि, वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) का एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह कैमरे को देखकर खुश हो जाते हैं. दरअसल, आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिफ्टी जड़ने के बाद युवा खिलाड़ी इंटरव्यू के लिए आता है. हर्षा भोगले उनका इंटरव्यू लेने के लिए तैयार खड़े थे, जब वैभव आते हैं तो कैमरे को लेकर सवाल करते हैं कि उनका फ्रेम कितना क्लोज है? हर्षा भोगले जवाब में कहते हैं कि आप काफी करीब हो. हमारे भी काफी क्लोज हो. यह सुनकर वैभन खिल-खिला उठते हैं.

CSK के खिलाफ वैभव की तूफानी फिफ्टी

बता दें कि 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया. जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने धुंआधार पारी खेली. उन्होंने17 गेंदों में 52 रन कूटे. इस दौरान वैभव के बल्ले से 5 छक्के भी निकले. आउट होने से पहले RR के युवा बैटर ने चेन्नई को बैकफुट पर ला दिया था. जिसकी बदौलत RR ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

IPL 2026 के बीच इस खिलाड़ी पर लगा 2 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, कर डाला था ये बड़ा जुर्म


Tagged:

CSK vs RR INDIAN PREMIER LEAGUE Vaibhav Suryavanshi IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 साल

करीब 2.50 करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com