6,6,6,6,6,6.... विजय हजारे ट्रॉफी में आया ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी का तूफान, गेंदबाजों की कुटाई कर इतनी गेंदों में जड़ डाला ऐतिहास शतक
Published - 29 Dec 2025, 01:19 PM | Updated - 30 Dec 2025, 01:00 PM
Table of Contents
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे मैच में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बड़ौदा के खिलाफ धमाकेदार शतक ठोक दिया है। विजय हजारे के तीसरे राउंड में सोमवार, 29 दिसंबर को राजकोट में यूपी बनाम बड़ौदा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है।
इस मैच में जुरेल (Dhruv Jurel) ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर कोहराम मचा दिया। इस 24 साल के खिलाड़ी के बल्ले का जवाब बड़ौदा के किसी भी गेंदबाज के पास नहीं थे और देखते ही देखते उन्होंने सिर्फ इतनी गेंदों पर ऐतिहासिक शतक ठोक दिया।
Dhruv Jurel के बल्ले ने लगाई आग
उत्तर प्रदेश और बड़ौदा के बीच राजकोट में खेले जा रहे धमाकेदार मैच में बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन शायद उनको भी नहीं मालूम था कि ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) का कहर उनपर इस तरह से टूटने वाला है।
MAIDEN LIST A HUNDRED FOR DHRUV JUREL - HUNDRED FROM JUST 78 BALLS.
— urstruly (@VikashChou70911) December 29, 2025
- Fifty in 1st match.
- Fifty in 2nd match.
- Hundred in 3rd match#jurel #Dhruvjurel #VijayHazareTrophy pic.twitter.com/cCR3f83VFJ
नंबर तीन पर बैटिंग करते उतरे ध्रुव जुरेल ने पहली गेंद से ही अपने इरादों को जाहिर कर दिया था और देखते ही देखते सिर्फ 78 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया। खास बात ये है कि यह जुरेल का लिस्ट ए करियर में पहला शतक है जो कि केवल 78 गेंदों पर आया है। हालांकि, शतक ठोकने के बाद भी जुरेल का बल्ला शांत नहीं हुआ और मैच में उन्होंने 101 गेंदों पर 160 रन की नाबाद पारी खेली।
टीम को पहुंचाया 350 पार
ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की इस नाबाद पारी में 15 चौके और 8 शानदार छक्के शामिल थे, जिसने मैदान पर मैच को रोमांच लेने आए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान जुरेल का स्ट्राइक रेट भी 158.42 का था।
बता दें कि, जुरेल की इस शानदार पारी के अलावा कप्तान रिंकू सिंह ने 67 गेंदों पर 63, अभिषेक गोस्वामी ने 51 गेंदों पर 51 और प्रशांत वीर ने 23 गेंदों पर तेज तर्रार 35 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत यूपी पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 369/7 के रनों का पहाड़ खड़ा करने में सफल हुआ।
पिछले दो मैचों में ठोका था अर्धशतक
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ध्रुव जुरेल का बल्ला खूब शोर मचा रहा है। बड़ौदा के खिलाफ धमाकेदार शतक से पहले जुरेल ने 24 दिसंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में केवल 61 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि चंडीगढ़ के खिलाफ जुरेल ने 57 गेंदों पर 67 रन बनाए थे।
जबकि अब बैक टू बैक तीसरे मैच में उन्होंने 160 रन की शानदार पारी खेल डाली है। बता दें कि, जुरेल (Dhruv Jurel) ने 160 रन बनाकर भारत की वनडे टीम में जगह बनाने का दावा ठोक दिया है, क्योंकि जुरेल बेहद कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर