धोनी की CSK को लगा एक और बड़ा झटका, नाथन एलिस के बाद ये विदेशी खिलाड़ी भी बाहर

Published - 21 Mar 2026, 09:12 AM | Updated - 21 Mar 2026, 09:14 AM

CSK

CSK के फैंस के लिए आईपीएल 2026 के आगाज से पहले मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं।

तेज गेंदबाज नाथन एलिस के पूरे सीजन से बाहर होने की खबर के अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि अब टीम के एक और स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के चोटिल होने की खबर सामने आ गई है। अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण ये दिग्गज खिलाड़ी अब टूर्नामेंट के शुरुआती मैच मिस करेंगे, जिसने चेन्नई की प्लानिंग को पूरी तरह बिगाड़ दिया है।

मैथ्यू शॉर्ट के अंगूठे में फ्रैक्चर से CSK की परेशानी बढ़ी

 Matthew Short

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK में शामिल हुए नए ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट के अंगूठे में फ्रैक्चर पाया गया है। शॉर्ट को चेन्नई ने आईपीएल 2026 की नीलामी में उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कामचलाऊ ऑफ-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे, लेकिन फ्रैक्चर की गंभीरता को देखते हुए वह पहले कुछ मैचों के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

चेन्नई के लिए यह चिंता का विषय है क्योंकि वह टीम में एकमात्र विदेशी ऑफ-स्पिन विकल्प थे। इससे पहले सीएसके खेमे में मोईन अली इस जगह को भरा करते थे हालांकि वे दो साल से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा नहीं हैं।

अनाया बांगर की पूरी हुई जेंडर सर्जरी, सोशल मीडिया में खुद शेयर किया VIDEO, अब बनी पूरी तरह से लड़की

नाथन एलिस पहले ही हो चुके हैं बाहर

मैथ्यू शॉर्ट से पहले चेन्नई को सबसे बड़ा झटका नाथन एलिस के रूप में लगा है। ऑस्ट्रेलिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं।

मथीशा पथिराना के टीम छोड़ने के बाद एलिस को डेथ ओवर्स की जिम्मेदारी संभालनी थी, लेकिन अब उनके बाहर होने से रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के पास अंतिम ओवरों में रन रोकने वाला कोई अनुभवी विदेशी विकल्प नहीं बचा है।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि टीम अब एलिस के रिप्लेसमेंट की तलाश कर रही है। सीएसके इस साल होने वाले आईपीएल 2026 में टीम का संयोजन काफी बेहतर बना कर रखी थी लेकिन मुख्य खिलाड़ीयों के चौटील होने से खराब होता दिख रहा है।

IPL 2026 में पर्पल कैप का खिताब जीत सकते ये 4 गेंदबाज, इन्हीं में वो खास अवार्ड जीतने की काबिलियत

30 मार्च को CSK का पहला मुकाबला

CSK को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट ने टीम मैनेजमेंट की नींद उड़ा दी है। एलिस और शॉर्ट के अलावा टीम को रवींद्र जडेजा और सैम करन की कमी भी खलेगी जो इस साल टीम का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि संजू सैमसन के टीम में आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है.

लेकिन गेंदबाजी का संतुलन अभी भी डगमगाया हुआ दिख रहा है। अब देखना होगा कि धोनी के मार्गदर्शन में ऋतुराज की अगुवाई में चेन्नई इन चुनौतियों से कैसे निपटती है और मैथ्यू शॉर्ट की अनुपस्थिति में प्लेइंग ग्यारह का संयोजन क्या रहता है।

Tagged:

csk Matthew Short IPL 2026 NATHAN ELIS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com