धोनी की CSK ने किया अपने नए 2 ओपनर्स का ऐलान, बताया कौन करेगा इस सीजन पारी की शुरूआत

Published - 26 Mar 2026, 02:16 PM | Updated - 26 Mar 2026, 02:43 PM

CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। पांच बार की चैंपियन टीम ने इस सीजन के लिए अपनी ओपनिंग जोड़ी का खुलासा कर दिया है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने स्पष्ट किया है कि इस बार मैदान पर रनों की बारिश करने के लिए एक नई और विस्फोटक जोड़ी उतरेगी। पिछले सीजन के सफल प्रयोगों के बाद, टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी खिलाड़ी को वरियता दी है, ताकि खिताब को दोबारा अपने नाम किया जा सके।

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन करेंगे ओपनिंग

SANJU

CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कैप्टन्स डे इवेंट के दौरान इस राज से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2026 में वह खुद संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

आपको बता दें कि संजू सैमसन को चेन्नई (CSK)ने एक बड़े ट्रेड डील के तहत अपनी टीम में शामिल किया है। गायकवाड़ और सैमसन दोनों ही तकनीक रूप से काफी ताकतवर हैं। जहां ऋतुराज पार्टनरशीप बनाने में माहिर हैं, वहीं संजू पहली ही गेंद से बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता रखते हैं।

इस साल हुए टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन की यादगार पारी ने भारत को विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार फिर से संजू टी20 मैच के लिए मैदान में हैं लेकिन इस बार नीली जर्सी नहीं बल्कि पीली जर्सी को जीताने के मकसद से उतरेंगे।

जबकि ऋतुराज गायकवाड़ कई महीनों से टी20 मैच से दूर हैं लेकिन उनका क्लास पर्मानेंट है। इस साल इन दोनों खिलाड़ीयों की जोड़ी मैदान पर कमाल करने उतरेगी।

क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका! IPL 2026 से 5 खिलाड़ी हुए बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे इस सीजन का एक भी मैच

आयुष म्हात्रे के बैटिंग ऑर्डर में हुआ बदलाव

पिछले सीजन में युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया था। हालांकि, CSK ने इस साल रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है। कप्तान गायकवाड़ के अनुसार, आयुष म्हात्रे इस सीजन ओपनिंग नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। टीम चाहती है कि म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में आकर पारी की गति को बरकरार रखें।

इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीकी युवा धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस नंबर 4 या 5 पर अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिससे टीम का मिडिल ऑर्डर काफी मजबूत हो गया है। इनके अलावा टीम को मजबूती देने के लिए शिवम दूबे मौजूद होंगे जिन्होंने भारत को टी20 विश्व कप 2026 जीतने में अहम भूमिका निभाई है। दूबे के साथ निचले स्थान पर एमएस धोनी भी मौजूद होंगे जो शायद इस सीजन तहलका मचाने मैदान पर उतरेंगे।

क्या हैं Impact Player Rule? क्या इसकी खूबियाँ और खामियां! जिसे 2027 IPL के बाद हटा रही BCCI

पूर्व CSK खिलाड़ी अश्विन ने भी की थी इच्छा जाहिर

पूर्व CSK खिलाड़ी और दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि वह ऋतुराज और संजू को ओपनिंग करते देखना चाहते हैं। अश्विन का मानना है कि इन दोनों बल्लेबाजों के पास पेडिग्री मतलब की उंचे स्तर का क्लास है और वे लंबे समय तक बेहतरीन प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

अश्विन ने कहा था कि एक क्लासिकल प्लेयर है और दूसरा हार्ड हिटर, जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी, जहाँ यह नई जोड़ी मैदान पर दिखेगी। इन दोनों को मैदान पर एक साथ बल्लेबाजी करते देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।

CSK के इन दोनों ओपनर्स की जोड़ी बॉलीवूड की सलमान-शाहरूख की जोड़ी जैसे होने वाली है, हालांकि इस मुकाबले में मजा इसलिए भी आने वाला है क्योंकि हमें फिर से 14 साल का वैभव मैदान में देखने को मिलेगा। वैभव ने पिछले साल कई रिकॉर्ड बनाए थे जिसकी वजह से वे चर्चा में आए थे।

Tagged:

Ruturaj Gaikwad MS Dhoni Sanju Samson csk CSK vs RR IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

संजू सैमसन

रविंद्र जड़ेजा और सेम करन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com