डेवाल्ड ब्रेविस vs तिलक वर्मा: दोनों बेस्ट फ्रेंड में कौन मिडिल आर्डर का तगड़ा बल्लेबाज, जानें कौन निकल रहा सर्वश्रेष्ठ

Published - 19 Feb 2026, 02:40 PM | Updated - 19 Feb 2026, 02:45 PM

Tilak Varma

Tilak Varma : क्रिकेट में दोस्ती और मुकाबला जब साथ दिखें तो रोमांच और बढ़ जाता है। ऐसा ही रिश्ता है डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा (Tilak Varma) के बीच। मैदान के बाहर दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए दोनों की शैली बिल्कुल अलग नजर आती है।

ब्रेविस अपनी विस्फोटक हिटिंग और तेज स्ट्राइक रेट के लिए मशहूर हैं, जबकि तिलक वर्मा दबाव में शांत रहकर पारी को संभालने और फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

टी20 क्रिकेट में दोनों ने कई अहम पारियां खेली हैं। अब सवाल यही है कि इन दोनों दोस्तों में मिडिल ऑर्डर का असली तगड़ा बल्लेबाज कौन साबित हो रहा है। आइए जानते हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस के टी20 आंकड़े

डेवाल्ड ब्रेविस ने अपने टी20 करियर में अब तक 26 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 576 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 25.04 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 163.18 का प्रभावशाली आंकड़ा दर्शाता है कि वह कितनी आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करते हैं। ब्रेविस ने इस फॉर्मेट में 1 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।

उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन है, जो उनकी बड़ी पारी खेलने की क्षमता को साबित करता है। टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बताता है कि वह मिडिल ऑर्डर में तेज गति से रन बनाने वाले खतरनाक बल्लेबाज हैं।

Tilak Varma के टी20 आंकड़े

तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपने टी20 करियर में अब तक 45 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1326 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 45.72 का बेहद शानदार रहा है, जो उनकी निरंतरता और मैच फिनिश करने की क्षमता को दर्शाता है।

उनका स्ट्राइक रेट 142.13 है, जिससे साफ है कि वह आक्रामकता और संयम का बेहतरीन संतुलन रखते हैं। तिलक ने इस फॉर्मेट में 6 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 120 रन है।

इसके अलावा उन्होंने 2025 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था, जिससे बड़े मैचों में उनके प्रदर्शन की अहमियत और साबित होती है।

डेवाल्ड ब्रेविस vs तिलक वर्मा: टी20 में किसके आंकड़े बेहतर ?

मिडिल ऑर्डर में टीम को संभालना और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन बनाना किसी भी टी20 बल्लेबाज की असली पहचान होती है। डेवाल्ड ब्रेविस अपनी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह क्रीज पर आते ही बड़े शॉट्स खेलने से नहीं हिचकते और कुछ ही गेंदों में मैच का मोमेंटम बदल सकते हैं।

दूसरी तरफ तिलक वर्मा (Tilak Varma) ज्यादा परिपक्व और संतुलित नज़र आते हैं। दबाव में भी संयम बनाए रखना, पारी को गहराई तक ले जाना और जरूरत पड़ने पर फिनिश करना उनकी बड़ी ताकत है।

अगर बात स्थिरता और भरोसे की हो तो तिलक वर्मा थोड़े आगे दिखते हैं, जबकि आक्रामक अंदाज में ब्रेविस का अलग ही प्रभाव है।

ये भी पढ़े : वरुण चक्रवर्ती बनाम जसप्रीत बुमराह: कौन है दोनों में आगे? जानें आंकड़ों की तुलना में कौन किस पर भारी

Tagged:

Tilak Varma cricket news Dewald Brevis T20 Stats
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com