चोट के चलते शुरूआती 3 मैचों से डेवाल्ड ब्रेविस हुए बाहर, अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में खेलेगा ये विदेशी खिलाड़ी
Published - 30 Mar 2026, 11:36 AM | Updated - 30 Mar 2026, 01:06 PM
Dewald Brevis: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों की भिड़त गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले CSK को बड़ा झटका लगा है.
दरअसल, एमएस धोनी के बाद डेवाल्ड ब्रेविस 3 मैचों से बाहर हो गए हैं. अब डेवाल्ड (Dewald Brevis) की गैरमौजदूगी में मैनेजमेंट ने तुंरत फैसला लेते हुए किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देने का फैसला किया है.
Dewald Brevis को क्या हुआ?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी में पहुंच चुकी है, जहां पर सभी खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. लेकिन इसी दौरान युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) चोटिल हो गए हैं. उन्हें स्ट्रेन इंजरी की शिकायत के बाद मैच से बाहर कर दिया गया है.
वहीं, मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएसके टीम के हेड कोच ने डेवाल्ड ब्रेविस की इंजरी पर अपडेट दी. हालांकि, उन्होंने यह कंफर्म नहीं किया है कि कब तक डेवाल्ड की वापसी होगी.
लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, डेवाल्ड ब्रेविस 3 मैचों के लिए बाहर रह सकते हैं. ऐसे में सीएसके ने उनके रिप्लेसमेंट पर विचार कर रही है.
कौन बनेगा डेवाल्ड ब्रेविस का रिप्लेसमेंट?
राजस्थान के खिलाफ डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स किस खिलाड़ी को प्लेइंग XI में मौका देगी, सभी फैंस बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि CSK के पास विदेशी प्लेयर में सिर्फ Matthew Short ही ऐसे बैकअप ऑप्शन है जो अपनी बल्लेबाजी से टीम में अपना योगदान दे सकते हैं. ऐसे में उनका राजस्थान के खिलाफ खेलना तय माना जा रहा है.
कैमरे ने खोल दी पोल! PSL में बॉल टेम्परिंग करते पकड़े गये फखर जमान, VIDEO वायरल
मैथ्यू शॉर्ट का प्रदर्शन
मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाते हैं, वह टीम में बल्ले के साथ गेंदबाजी से भी अहम भूमिका निभाते हैं. टी20 और व्हाइट बॉल क्रिकेट में वह धुंआधार रन और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से विकेट लेने में माहिर हैं.
CSK ने मैथ्यू शॉर्ट आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन में 1.5 करोड़ की राशि में खरीदा था. उनका चयन बिग बैश लीग (BBL) में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है.
Matthew Short ने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 19.5 की औसत और 127.2 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके-4 छक्के निकले.
CSK पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, 1-2 नहीं एक साथ 4 खिलाड़ी बाहर, नहीं खेल पाएंगे अब टूर्नामेंट के मैच
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर