अफ्रीका से मुकाबला हारने के बावजूद भारत का सेमीफाइनल टिकट पक्का, नेट रन-रेट भी नहीं बनेगा बाधा

Published - 23 Feb 2026, 01:55 PM | Updated - 24 Feb 2026, 01:06 PM

Team India

Team India: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) लीग चरण मैचों में अजेय थी, लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में उनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

इस हार ने भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। हालांकि, अफ्रीका से हार के बावजूद भारत सेमीफाइनल का टिकट कटा सकता है और इसके बीच नेट रन रेट भी बाधा नहीं बनेगी। चलिए आपको बताते हैं क्या है वह कारण, जिससे भारत (Team India) बिना किसी रुकावट के सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है समीकरण?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवाने के बावजूद भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबले खेलने हैं और अगर वह दोनों मैच जीतने में सफल रहता है को नेट रन रेट के साथ वह अगले राउंड में पहुंच सकता है। लेकिन एक भी हार उनको टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

अगर भारत (Team India) अपने बाकी बचे दोनों मैच जीत जाता है और साउथ अफ्रीका भी अपने बाकी दो मैच जीत लेती है तो ऐसे में भारत के चार अंक होंगे तो साउथ अफ्रीका छह अंकों तक पहुंच जाएगी। इस तरह दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है।

जबकि एक भी हार भारत (Team India) के विश्व कप 2026 के खिताब को जीतने के सपने को चकनाचूर कर सकती है। लेकिन अगर भारत अपने दोनों मैच जीत जाता है और साउथ अफ्रीका भी एक मैच हार जाता है तो ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के अंक चार-चार होंगे।

भारत को लगाना होगा ये गणित

ऐसे में साउथ अफ्रीका को जिस टीम से हार मिलती है उसको कम से कम एक मैच और हारना होगा। अगर इसको उदाहरण के जरिए समझे तो साउथ अफ्रीका को अगर वेस्टइंडीज की टीम हरा देती है और भारत उनके खिलाफ जीत दर्ज की है तो ऐसी स्थिति में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का मैच काफी अहम हो जाएगा।

भारत को ये उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे की टीम कैरेबियन को हरा दे। ऐसे में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दो-दो अंक रह जाएंगे, इस स्थिति में भारत (Team India) और साउथ अफ्रीका चार-चार अंकों के साथ अगले राउंड में पहुंच सकता है। लेकिन यहां पर नेट रन रेट की महत्व काफी बढ़ जाएगा।

IND vs SA मैच में वॉशिंगटन सुंदर पर क्यों भड़के डेविड मिलर? अब सामने आई पूरी सच्चाई

एक हार और Team India बाहर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले गत विजेता भारत को ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उप विजेता साउथ अफ्रीका से मुकाबला गंवाने के बाद टीम इंडिया का अगले राउंड में पहुंचना काफी मुश्किल हो चुका है। इंडिया अब अगर वेस्टइंडीज या फिर जिम्बाब्वे से एक भी मैच हारता है तो उनका टी20 विश्व कप 2026 का सफर समाप्त हो जाएगा।

दरअसल, भारत (Team India) का नेट रन रेट फिलहाल माइनस 3.8 है और वह यकीनन बाकी दो मैचों में इसमें सुधार करना चाहेगी। बता दें कि, भारत का अगला मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई और 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में होगा। खास बात ये है कि जिम्बाब्वे को हराने के बाद भारतीय टीम को सुपर-8 का आखिरी मैच वेस्टइंडीज से खेलना होगा, और उस वक्त उनके पास सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी गणित मौजूद होगी।

इस वजह से उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से किया गया ड्रॉप, अब जाकर आई सच्चाई सामने

Tagged:

team india india vs south africa T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जिम्बाब्वे।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com