अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मोहम्मद सिराज बाहर, अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच, ये बॉलर बना रिप्लेसमेंट

Published - 08 Feb 2026, 03:40 PM | Updated - 08 Feb 2026, 03:42 PM

Mohammad Siraj

Mohammad Siraj: भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना जितना कठिन है, उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है अपनी जगह को बरकरार रखना। मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने पिछले कुछ समय में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के समीकरण अब बदल चुके हैं। यूएसए के खिलाफ काबिल ए तारीफ गेंदबाजी करने के बाद सिराज ने चयनकर्ताओं को करारा जबाव दिया था। लेकिन इस दिग्गज की वापसी के चलते सिराज के लिए अब अंतिम एकादश में जगह बनाना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है।

Mohammad Siraj को रिप्लेस कर सकते हैं बुमराह

 Siraj

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान कई सालों से जसप्रीत बुमराह संभाल रहे हैं। जब बुमराह चोटिल थे तब मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने नई गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाईं। सिराज की सबसे बड़ी खूबी उनकी सीम पोजीशन और पावरप्ले में विकेट चटकाने की क्षमता है। हालांकि टी20 फॉर्मेट में डेथ ओवर्स की गेंदबाजी एक निर्णायक पहलू होती है।

जसप्रीत बुमराह के फिट होकर टीम में वापस आने के बाद, कप्तान और टीम मैनेजमेंट के सामने चयन की एक बड़ी दुविधा खड़ी हो गई है। बुमराह का टीम में होना न केवल विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाता है, बल्कि वे शुरुआती और अंतिम ओवरों में रन रोकने में भी माहिर हैं। ऐसे में सिराज को बुमराह के आने पर बैठना पड़ सकता है क्योंकि टीम का समिकरण कुछ ऐसा हो गया है कि बुमराह को अंदर आने के लिए सिराज को बाहर जाना होगा।

रिंकू सिंह बाहर, अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच, ये विस्फोटक बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Mohammad Siraj ने पहले मैच में किया कमाल

USA के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने कमाल दिखाते हुए चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सिराज की इस शानदार गेंदबाजी ने यूएसए के मुंह से मैच को चीन किया सीधा कहे तो कल के मैच में सिराज ही सिराज छाए रहे। आपको बता दे सिराज को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में चयन नहीं गया था।

इस पर क्रिकेट के कई दिग्गज ने भी आपत्ति जताई थी कि मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को टी20 टीम में न देखना उन्हें आश्चर्यचकित करता है। एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात का खुलासा किया था। सिराज पिछले कुछ सालों से टी 20 क्रिकेट में अपने आपको ढाला है। उनका आईपीएल में आरसीबी के लिए योगदान कोई नहीं भूल सकता। वे टीम में इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जो कई वर्षों से टीम के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आरसीबी ने कप कर कब्जा जमाया जिसके बाद 18 सालों का सुखद उस टीम का समाप्त हुआ।

USA के खिलाफ भारतीय बैटिंग यूनिट बिखरी

पहले मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद जब बल्लेबाजी करने आई, तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि USA के गेंदबाज कुछ इस कदर अपना जलवा दिखाएंगे। USA की बोलिंग इकाई में अगर सौरभ नेत्रावलकर के आखिरी दो ओवरों को हटा दें, तो भारत डिफेंडिंग स्कोर बनाने में भी विफल लग रहा था। भारतीय टीम ने पहले 6 ओवर में 46 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव इस पारी को संभालने के लिए आए। USA के गेंदबाज वेन शाल्कोविक ने भारतीय बैटिंग यूनिट के सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें तिलक वर्मा और शिवम दुबे शामिल थे।

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभिषेक शर्मा ने अपना विकेट पहली गेंद पर ही फेंक दिया, जिसका दबाव पूरी टीम पर आ गया। ईशान ने अपने पावर-हिटिंग अप्रोच को छोड़ा नहीं और डटे रहे; 16 गेंदें खेलकर उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। अंत में सूर्या की पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने दमखम दिखाया।

“भाई मजाक मत करो…” सूर्या के कॉल पर हैरान रह गए सिराज, एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

Tagged:

team india jasprit bumrah mohammad siraj
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चार बार

विराट कोहली ने, 765 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com