Delhi Capitals vs Gujarat Titans: दिल्ली पिच का राज खुला! पिच रिपोर्ट ने इशारों में बता दिया विजेता

Published - 07 Apr 2026, 11:04 AM | Updated - 07 Apr 2026, 11:23 AM

Delhi Capitals vs Gujarat Titans

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगी. DC दो जीत के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर है. जबकि, गुजरात को अभी तक एक जीत भी नसीब नहीं हुई है.

दो हार के साथ GT पॉइंट्स टेबल पर 9वें पायदान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. लेकिन पिच पर निर्भर करता है कि कौन सी टीम यह मैच जीत पाती है.

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: क्या कहती है दिल्ली की पिच रिपोर्ट?

Delhi Capitals Vs Gujarat Titans

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यहां की पिच बहुत ज्यादा सपाट है. जिस कारण गेंद को अच्छा उछाल मिलता है.

वहीं, मैदान की बाउंड्री छोटी होने की वजह से बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. बल्लेबाजों के लिए बड़े-बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है. इस मैदान पर 200+ स्कोर आराम से बनाए जा सकते हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है. जो कि स्पिनर्स के लिए मददगार है. हालांकि, प्रमुख रूप से इस मैदान पर बल्लेबाजों का ज्यादा बोलबाला रहता है.

'ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ' की जंग हुई Jasprit Bumrah vs Sanju Samson! जानें दोनों में कौन जीतेगा ये अवार्ड

IPL मैचों में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

  • कुल मैच- 98
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 47
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 50
  • ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 169.94
  • सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 278/3 (Sunrisers Hyderabad) v 25/05/2025 v Kolkata Knight Riders
  • सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 66 (Delhi Capitals) v 06/05/2017 v Mumbai Indians
  • सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 205/0 (Gujarat Titans) v 18/05/2025 v Delhi Capitals
  • हर विकेट पर एवरेज रन- 27.85
  • हर ओवर पर एवरेज रन- 8.61

किस टीम के मैच जीतने के ज्यादा चांसेस?

अरूण जेटली स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जिस वजह से स्पिनरों को ग्रिप मिलना आसान होता है. हालांकि, ओस की भूमिका मुकाबले में अहम होती है. पुराने आकंड़ों के मुताबिक, सपाट विकेट होने की वजह से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अच्छा ऑप्शन होगा.

वहीं, इस मैदान में अब तक कुल 98 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 47 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए मुकाबलों का आंकड़ा 50 है. दिल्ली और गुजरात (Delhi Capitals vs Gujarat Titans) के बीच में जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी.

IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन-कौन शामिल

Tagged:

INDIAN PREMIER LEAGUE dc vs gt IPL 2026 Delhi Capitals vs Gujarat Titans
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

पार्थ जिंदल टीम के प्रमुख चेयरमैन और सीईओ
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com