दिल्ली कैपिटल्स को भी लगा 440 वोल्ट का झटका! स्टार विदेशी खिलाड़ी IPL 2026 के शुरूआती 3 मैच से बाहर
Published - 21 Mar 2026, 04:23 PM | Updated - 21 Mar 2026, 04:41 PM
Table of Contents
Delhi Capitals का अहम खिलाड़ी बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 7 दिन बाकी है. ऐसे में डेविड मिलर के रूप में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को दूसरा करारा झटका लगा है. रिपोर्टस के मुताबिक वह आईपीएल के शुरूआती 3 मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. जिस वजह से वह DC के लिए अभी उपलब्ध नहीं है.
डेविड मिलर और मिचेल स्टार्क के बाद बाहर होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सामने चुनौतियां पैदा हो गई है. एक तरफ गेंदबाजी विभाग कमजोर दिखाई दे रहा है तो वहीं मिलर की वजह बैटिंग लाइनअप. डेविड मिलर मध्य क्रम में अंत के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी कर जीत में अहम भूमिका निभाते हैं.
डेविड मिलर ने 3,077 रन बनाए
36 साल के डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ में खरीदा था. मिलर अब तक IPL में 141 मुकाबले खेल चुके हैं. जिनमें उन्होंने 36.20 की औसत और 138.60 के स्ट्राइक रेट से 3,077 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक भी निकले. जबकि, मिलर ने 220 चौके और 138 छक्के भी मारे.
अफगानिस्तान ODI-टेस्ट सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल, ये 3 खिलाड़ियों को कमान
वर्ल्ड कप 2026 में मिलर का प्रदर्शन
वर्ल्ड कप 2026 में डेविड मिलर का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ क्लासी बैटिंग करते हुए 35 गेंदों में 63 रनों की तूफानी पारी खेली. मिलर ने पूरे टूर्नामेंट में कनाडा के खिलाफ 39, अफ़ग़ानिस्तान 20, न्यूज़ीलैंड 24 के खिलाफ शानदार पारियां खेली. बतौर कप्तान भी उनका सफर शानदार रहा. हालांकि, सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर