IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने चुना नया कोच, 44 साल के इस विदेशी दिग्गज को सौंपी कमान

Published - 19 Mar 2026, 05:15 PM | Updated - 19 Mar 2026, 05:23 PM

Delhi Capitals

Delhi Capitals : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने कोचिंग स्टाफ में अहम बदलाव करते हुए एक विदेशी दिग्गज को टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। 44 वर्षीय इस अनुभवी खिलाड़ी के शामिल होने से टीम का सपोर्ट स्टाफ और भी मजबूत हो गया है।

खास बात यह है कि वह IPL इतिहास में किसी फ्रेंचाइज़ी के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने वाले पहले आयरिश कोच बन गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस बदलाव के जरिए आगामी सीज़न में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाना चाहती है।

इस खिलाड़ी को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

दरअसल जिस खिलाड़ी को यह ज़िम्मेदारी सौपी गयी हैं वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी हैं।

जॉन मूनी ने इस भूमिका में एंटोन रॉक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है, जो पिछले सीज़न में टीम के फील्डिंग कोच थे। फ्रेंचाइज़ी ने फील्डिंग विभाग को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है।

टी20 क्रिकेट में फील्डिंग का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में मूनी की नियुक्ति टीम के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम मानी जा रही है।

मजबूत कोचिंग स्टाफ के साथ करेंगे काम

IPL 2026 में मूनी, हेड कोच हेमांग बदानी के नेतृत्व में काम करेंगे। कोचिंग टीम में मुनाफ पटेल बॉलिंग कोच, इयान बेल असिस्टेंट कोच और वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं।

हालांकि पिछले सीज़न में मेंटर रहे केविन पीटरसन इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में कोचिंग यूनिट का यह नया संयोजन टीम की रणनीति और प्रदर्शन दोनों पर असर डाल सकता है।

कोचिंग अनुभव से Delhi Capitals को मिलेगा फायदा

जॉन मूनी के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 2018 से 2019 के बीच अफगानिस्तान टीम के फील्डिंग कोच के रूप में काम किया और भारत में उनके ऐतिहासिक टेस्ट डेब्यू का हिस्सा रहे।

इसके अलावा वह वेस्ट इंडीज टीम के साथ भी काम कर चुके हैं और हाल ही में आयरलैंड महिला टीम को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं। उनके इस बहुमुखी अनुभव से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को निश्चित रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है।

खिलाड़ी के रूप में भी रहा शानदार करियर

खिलाड़ी के रूप में मूनी का करियर भी काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 2006 से 2015 के बीच आयरलैंड के लिए 64 वनडे और 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत में उन्होंने विजयी रन बनाकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी।

संन्यास के बाद उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से लेवल 1, 2 और 3 कोचिंग सर्टिफिकेट हासिल किए, जिससे उनकी कोचिंग क्षमता और अधिक निखरी।

पिछले सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पांचवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। ऐसे में टीम इस बार नए कोचिंग सेटअप के साथ मैदान में उतरकर बेहतर प्रदर्शन करने और अपने पहले IPL खिताब का सपना पूरा करने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़े : ये हैं 3 टीमें जो आजतक नहीं जीत पाई IPL ट्रॉफी, अब तक कर रही चैंपियन बनने का इंतजार

Tagged:

Delhi Capitals cricket news John Mooney IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com