IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के 25 सदस्यीय टीम का ऐलान, अक्षर(कप्तान), केएल, स्टब्स, स्टार्क ......
Table of Contents
Delhi Capitals : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नए सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपनी 25 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
इस बार टीम की कमान भारतीय स्टार आलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जबकि केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका ?
अक्षर पटेल होंगे Delhi Capitals के कप्तान
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी एक बार फिर अक्षर पटेल के हाथों में होगी। वह लगातार दूसरी बार आईपीएल में दिल्ली की कमान संभालते नजर आएंगे। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था, जहां टीम 14 मैचों में 7 जीत और 6 हार के साथ 15 अंकों पर रही और पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर खत्म किया था।
अगर आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 12 मैचों में 263 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 26.30 और स्ट्राइक रेट 157.49 रहा, जबकि उनका हाईएस्ट स्कोर 43 रन था।
वहीं गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने 12 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.47 रहा। हालांकि एक ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं।
केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क को मिली जगह
आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स और मिचेल स्टार्क जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जो दिल्ली की टीम को और मजबूत बनाते हैं।
केएल राहुल अपनी शानदार बल्लेबाजी और अनुभव के लिए जाने जाते हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स मिडिल ऑर्डर में तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अपनी घातक गेंदबाजी से किसी भी बल्लेबाजी क्रम को मुश्किल में डाल सकते हैं।
इन खिलाड़ियों के शामिल होने से दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है और आगामी सीजन में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
डेविड मिलर और लुंगी एनगिडी भी हुए शामिल
आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए कुछ अहम खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। फ्रेंचाइज़ी ने साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी टीम में जगह दी है।
दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड मिलर को 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि लुंगी एनगिडी को भी 2 करोड़ रुपये की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों के आने से दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
IPL 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की 25 सदस्यीय की टीम इस प्रकार हैं :
अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, नितीश राणा, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, दुष्मंथा चमीरा, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, डेविड मिलर, बेन डकेट, पाथुम निसांका, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, साहिल परख, पार्थिव शॉ, काइल जैमीसन
ये भी पढ़े : IPL 2008 के बाद भी इन 4 पाकिस्तानी खिलाड़ियों खरीद चुकी IPL फ्रेंचाइजी, शाहरुख से लेकर प्रीति तक ने लगाई बोली