दिल्ली कैपिटल्स के 155kmph वाले गेंदबाज का रणजी में कहर, उड़ा डाले 7 विकेट, 10 मीटर दूर छटकाए स्टंप

Published - 08 Feb 2026, 01:38 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:00 PM

Delhi Capitals

Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 कहर बरपाते हुए 7 विकेट झटक लिए। इस गेंदबाज ने 155 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए स्टंप को 10 मीटर दूर फेंक दिया।

बता दें कि, आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इस खिलाड़ी को करोड़ों रुपये की बोली लगाकर खरीदा था और अब ये प्लेयर दिल्ली के लिए अहम मुकाबलों में मैच विनर साबित हो सकता है। जबकि इस खूंखार गेंदबाज का फॉर्म भी बेहद कमाल का चल रहा है।

Delhi Capitals के गेंदबाज ने मचाया गदर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर का सामना मध्यप्रदेश से हो रहा है। इंदौर में खेले जा रहे इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से कुल सात बल्लेबाजों का शिकार किया, जिसमें मध्यप्रदेश के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट भी शामिल था।

इस मैच में आकिब की तूफानी गेंदबाजी के सामने मध्यप्रदेश की पूरी टीम केवल 152 रन पर ढेर हो गई, और पहले पारी में 42 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली। रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में एमपी के बल्लेबाजों के पास आकिब की शानदार गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था और यही कारण है कि एमपी की पहली पारी 53.4 ओवर में 152 पर सिमट गई।

इन बल्लेबाजों को आकिब ने बनाया अपना शिकार

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। उम्मीद थी कि मध्यप्रदेश पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल कर लेगा, लेकिन आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी ने एमपी के बल्लेबाजी क्रम को नेस्तनाबूद करके रख दिया।

इस मैच में आकिब ने हर्ष गावली, हिमांशु मंत्री, कप्तान रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, आर्यन पांडे, रामवीर गुर्जर और कुमार कार्तिकेय को पवेलियन की राह दिखाई थी। आकिब ने इस मैच में 18.4 ओवर की गेंदबाजी में 52 रन देकर 7 विकेट झटके थे। वहीं, मध्यप्रदेश की ओर से केवल यश दुबे 58 रन की सर्वोच्च पारी खेलने में सफल रहे, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 22 रन की पारी खेली, जो कि एमपी की पहली पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

“भाई मजाक मत करो…” सूर्या के कॉल पर हैरान रह गए सिराज, एक फोन कॉल ने बदल दी किस्मत

Delhi Capitals के लिए खेलते नजर आएंगे आकिब

जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आकिब को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने मिनी ऑक्शन 2026 में 8.40 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। जबकि आकिब को लेने के लिए अन्य फ्रेंचाइजियों ने भी दिलचस्पी दिखाई थी।

आकिब के करियर में नजर डाले तो उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए 38 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 130 विकेट झटके हैं। वहीं, 36 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 56 और 34 टी20 मुकाबलों में 43 शिकार किए हैं। बता दें कि, आकिब न सिर्फ 155 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं, बल्कि निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत भी आकिब के पास मौजूद है, जिसका फायदा दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) आगामी सीजन में उठा सकती है।

USA के खिलाफ मैच के बाद इन 2 खिलाड़ियों पर फूटा कोच गंभीर का गुस्सा, अब नहीं मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह

Tagged:

Delhi Capitals Ranji trophy IPL 2026 Jammu and Kashmir vs Madhya Pradesh Aaqib Nabi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दिल्ली कैपिटल्स टीम की।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com