इंग्लैंड को हराकर बनी चैंपियन, फिर भी खाली हाथ! ICC ने क्यों नहीं दिया भारत को इनाम?
Published - 07 Feb 2026, 04:32 PM | Updated - 07 Feb 2026, 04:35 PM
Table of Contents
भारतीय अंडर-19 टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए जिम्बाब्वे की धरती पर इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं एक खबर ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने भारतीय टीम को प्राइज मनी के तौर पर एक भी रुपया नहीं दिया है।
ICC ने क्यों नहीं दिया रुपया ?

हरारे में खेले गए हाई-वोल्टेज फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के बाद खिलाड़ियों को मेडल और चमचमाती ट्रॉफी तो मिली, लेकिन नकद पुरस्कार के नाम पर कुछ नहीं मिला। ICC के नियमों के अनुसार, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को कोई प्राइज मनी नहीं दी जाती है। यह नियम आज का नहीं है, बल्कि पिछले कई सालों से चला आ रहा है।
फैंस अक्सर तुलना करते हैं कि सीनियर वर्ल्ड कप जीतने पर करोड़ों की बारिश होती है, लेकिन जूनियर स्तर पर ऐसा नहीं है। दरअसल, इसका मुख्य कारण आईसीसी की वह पॉलिसी है जो जूनियर और सीनियर टूर्नामेंट्स के बीच एक स्पष्ट अंतर पैदा करती है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से खिताब तो जीता, लेकिन आर्थिक रूप से उन्हें आईसीसी के मंच से कोई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली।
‘हमने पूरा टूर्नामेंट उसी के दम पर जीता…’ U19 कप्तान आयुष महात्रे ने इस खिलाड़ी को दिया पूरा श्रेय
ICC ने बताई वजह
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप को कमर्शियल टूर्नामेंट के रूप में नहीं देखा जाता है। काउंसिल के मुताबिक, यह एक डेवलपमेंटल टूर्नामेंट है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्रदान करना और उनके हुनर को निखारना है। आईसीसी का तर्क है कि वह दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड्स को पहले से ही क्रिकेट डेवलपमेंट फंड के नाम पर भारी राशि देती है।
यदि वे वर्ल्ड कप जीतने पर अलग से इनाम देंगे, तो यह दोहरा भुगतान माना जाएगा। आईसीसी चाहता है कि युवा खिलाड़ी इस उम्र में खेल को कमाई के स्रोत के रूप में नहीं, बल्कि सीखने के अवसर के रूप में देखें। यही कारण है कि इस मेगा इवेंट में भाग लेने वाली किसी भी टीम को फिनिशिंग पोजीशन के आधार पर कोई भी नकद राशि आवंटित नहीं की जाती है।
BCCI ने खिलाड़ियों पर की पैसों की बारिश
भले ही ICC ने अपनी तिजोरी नहीं खोली हो, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड, बीसीसीआई ने अपने चैंपियंस का पूरा ख्याल रखा है। भारतीय बोर्ड ने खिताबी जीत के तुरंत बाद टीम इंडिया के लिए 7.5 करोड़ रुपये के भारी-भरकम इनाम की घोषणा कर दी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।
फाइनल के हीरो रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली, और कप्तान आयुष म्हात्रे को उनके शानदार नेतृत्व के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा रहा है। बीसीसीआई का मानना है कि इन युवा सितारों ने देश का मान बढ़ाया है, इसलिए उन्हें आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करना बोर्ड की जिम्मेदारी है।
बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल
Tagged:
team india icc india under 19 team under 19 world cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर