DC vs MI: रिजवी-निसांका की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, 6 विकेट से जीता दिल्ली कैपिटल्स, सूर्या की ये गलती पड़ी टीम पर भारी

Published - 04 Apr 2026, 07:06 PM

DC vs MI

DC vs MI: शनिवार, 4 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दो मुकाबले खेले जाने हैं, जिसका पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में डीसी के कैप्टन अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और मुंबई को 20 ओवर में 162 रन पर रोक दिया।

इसके बाद जब दिल्ली (DC vs MI) लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्होंने अपने शुरुआती दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन समीर रिजवी एक बार फिर अपनी टीम के लिए संकटमोचक बनकर उबरे। उन्होंने 51 गेंदों पर 90 रन बनाए, जिसकी बदौलत दिल्ली ने 6 विकेट से मुकाबला आसानी से जीत लिया।

DC vs MI: दिल्ली में आया समीर का तूफान

होम टीम दिल्ली को मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) ने 20 ओवर में 163 रन का टारगेट दिया था, जो कि उन्होंने 6 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि, इस मैच में डीसी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम ने केएल राहुल और नीतीश राणा के दो बड़े विकेट 7 के स्कोर पर गंवा दिए थे।

केएल ने जहां एक रन बनाया तो राणा खाता तक नहीं खोल सके। इसके बाद पथुम निसांका और समीर रिजवी ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 66 रन जोड़े, लेकिन निसांका 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हो गए।

जब तक यह दोनों बैटिंग कर रहे थे, तब निसांका आक्रामनक शॉट खेल रहे थे, जबकि समीर रिजवी एंकर की भूमिका में नजर आ रहे थे। लेकिन निसांका का विकेट गिरने के बाद समीर ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। उन्होंने डेविड मिलकर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों पर 78 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में रिजवी ने 28 बॉल पर 65 रन बनाए थे।

6 विकेट से जीता दिल्ली

समीर रिजवी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 गेंदों पर 90 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसमें 7 चौके और सात छक्के शामिल थे। समीर का यह आईपीएल 2026 में बैक टू बैक दूसरा मैच विनिंग अर्धशतक है, जो कि काफी मुश्किल परिस्थिति में आया है।

वहीं, डेविड मिलर ने नाबाद 21 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया। जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 किफायती ओवरों में सिर्फ 21 रन खर्च किए।

ता दें कि, इस मैच में कप्तान सूर्या ने अपने गेंदबाजों का सही से उपयोग नहीं किया। जब विरोधी टीम पर दबाव बनाने का समय था, तब उन्होंने कॉर्बिन बॉश और मयंक मार्कंडे को लगा दिया, जिनके ओवर में समीर रिजवी ने ढेर सारे रन बटोरे। यही से पूरा मैच दिल्ली के पक्ष में मुड़ गया।

मुंबई की खराब रही शुरुआत

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस (DC vs MI) की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच के हीरो रहे रियान रिकल्टन इस मैच में 11 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए तो नंबर तीन पर उतरे तिलक वर्मा दो बॉल खेलने के बावजूद खाता तक नहीं खोल सके। 18 पर दो विकेट गंवाने के बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को बुनना शुरू किया।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 53 रन की साझेदारी। लेकिन रोहित 26 गेंदों पर 35 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद मुंबई के लिए पहला मैच खेल रहे शेरफेन रदरफोर्ड भी 5 के निजी स्कोर पर चलते बने। इस विकेट ने मुंबई इंडियंस (DC vs MI) की पारी को संकट में डाल दिया था।

CSK के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुआ RCB का सबसे बड़ा मैच विनर, चोट के चलते नहीं खेल पाएगा मुकाबला.

सूर्या ने ठोका पचासा तो नमन ने खेली धीरज वाली पारी

85 पर चार बड़े विकेट गंवाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और नमनधीर ने मिलकर मोर्चा संभाला और विकेटों के पतनों पर पूर्ण विराम लगाया। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव 36 गेंदों पर 51 रन बनाकर पगबाधा (LBW) आउट हो गए। इसके बाद नमनधीर ने 21 गेंदों पर 28 रन की धीरज वाली पारी खेली तो मिचेल सैंटनर ने 13 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए।

वहीं, आईपीएल 2026 में पहला मैच खेल रहे कॉर्बिन बॉश के बल्ले से 4 बॉल पर 11 रन की नाबाद पारी देखने को मिली, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस (DC vs MI) 20 ओवर में 162 रन बनाने में सफल रहा। दिल्ली कैपिटल्स (DC vs MI) की ओर से मुकेश कुमार ने सर्वाधिक दो विकेट लिए तो लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन को एक-एक सफलता हाथ लगी।

IPL फैंस को मिला 'शॉकिंग सरप्राइज' हार्दिक पांड्या कप्तानी से बाहर, सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

51 छक्के।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com