क्या गुजरात vs दिल्ली मैच में हुई मैच फिक्सिंग! अब जाकर सामने आ गई पूरी सच्चाई

Published - 09 Apr 2026, 04:25 PM | Updated - 09 Apr 2026, 04:31 PM

DC vs GT

DC vs GT: बुधवार को राजधानी दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला खेला गया था, जो कि अब विवादों में घिर चुका है। दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच हुईं रोमांचक भिड़ंत में शुभमन गिल एंड कंपनी ने एक रन की जीत दर्ज की, लेकिन एक समय ऐसा था, जब डीसी को जीत के लिए दो गेंदों पर दो रन की जरूरत थी।

लेकिन ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन लेने से इनकार कर दिया था, जबकि अंतिम गेंद पर वह मिस हो गए। ऐसे में डीसी (DC vs GT) को एक जीते हुए मैच में 1 रन की करीबी हार मिली। इस मैच के बाद प्रशंसक दिल्ली वर्सेस गुजरात मैच को फिक्सिंग से जोड़ रहे हैं, मगर अब इसकी पूरी सच्चाई सामने आ चुकी है।

DC vs GT: फिक्सिंग से जुड़ते मैच के तार!

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) की हार के बाद प्रशंसक इस मैच को फिक्सिंग से जोड़ कर देख रहे हैं, क्योंकि आमतौर पर क्रिकेट में ऐसा बेहद कम ही देखने को मिलता है कि दो गेंदों पर दो रन होने के बावजूद बल्लेबाजी करने वाली टीम हार जाए।

हालांकि, एक सवाल ये भी है कि जब भी गेंद बाउंड्री रोप के पास गिरती है तो अंपायर कोई भी निर्णय लेने से पहले थर्ड अंपायर की मदद लेते हैं। लेकिन जब डेविड वॉर्नर ने लॉन्ग-ऑफ की तरफ शॉट खेला तो वह बाउंड्री रोप (DC vs GT) के पास गिरा और वहां से स्पष्ट नहीं था कि वह चार है या फिर छह। लेकिन अंपायर ने बिना रिप्ले देखे इसको चौका करार दिया।

दूसरी अंतिम गेंद पर नहीं दौड़ा रन

दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) को अंतिम दो बॉल पर दो रन बनाने थे और उस समय स्ट्राइक पर डेविड मिलर बल्लेबाजी कर रहे थे तो नॉन स्ट्राइक पर कुलदीप यादव मौजूद थे, जो कि बल्लेबाजी कर सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद ओवर की पांचवीं गेंद पर डीप-बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट खेला, जहां पर आसानी से एक रन मौजूद था।

लेकिन डेविड मिलर ने रन दौड़ने से मना कर दिया, जबकि कुलदीप यादव आधी क्रीज पर पहुंच चुके थे। अगर मिलर वह रन ले लेते तो मैच वहीं पर टाई हो जाता और क्या पता कुलदीप अंतिम गेंद पर एक रन लेकर डीसी (DC vs GT) को दो अंक दिला देते। हालांकि, यहां पर ये भी हो सकता है कि मिलर नहीं चाहते थे कि मैच सुपर ओवर तक जाए, और वह चौका या छक्का मारकर मैच को समाप्त करना चाहते हो।

गुवाहाटी की पिच करेगी खेल खराब या बनेगी रन मशीन? RR vs RCB मैच के PITCH का पूरा विश्लेषण

डवाई लगाई, लेकिन नहीं गए थर्ड अंपायर के पास

चौंकाने वाली बात ये है कि आमतौर पर करीबी मैचों में अंपायर किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचते हैं और छोटी-छोटी चीजों के लिए थर्ड अंपायर की सहायता देते हैं। लेकिन इस मैच में कुलदीप यादव ने क्रीज पार करने के लिए डाइव लगाई, लेकिन उससे पहले ही गेंद विकटों पर जा टकराई।

लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि यहां पर अंपायर ने थर्ड अंपायर से पूछने की बजाय खुद ही निर्णय ले लिया और अपनी उंगली उठा दी। हालांकि, यहां पर ये भी हो सकता है कि अंपायर को विश्वास हो कि उनका फैसला सही और सटीक है, जिसके कारण उन्होंने तीसरे अंपायर का रुख नहीं किया और तुरंत अपना फैसला सुना दिया।

बता दें कि, यह वह सवाल हैं, जो कि प्रशंसक जानना चाहते हैं, लेकिन यह मैच (DC vs GT) फिक्स हो इसकी संभावना शून्य बराबर है, क्योंकि इस तरह के मैच हमको पहले भी इतिहास में देखने को मिल चुके हैं।

RRvs RCB: राजस्थान के खिलाफ मुकाबले के सामने आई RCB की प्लेइंग इलेवन, हेजलवुड की एंट्री! ये स्टार बाहर

Tagged:

Delhi Capitals Gujarat Titans dc vs gt
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com