DC vs GT Stats: राहुल की ऐतिहासिक पारी और मिलर का खास रिकॉर्ड, आखिरी ओवर के थ्रिलर में बने कई बड़े रिकॉर्ड

Published - 09 Apr 2026, 08:56 AM | Updated - 09 Apr 2026, 09:42 AM

DC Vs GT Stats

DC vs GT Stats : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने 70 रन, जोस बटलर ने 52 रन और वाशिंगटन सुंदर ने 55 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम ने 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत मजबूत रही। केएल राहुल ने 92 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 20 गेंदों में तेज़ 41 रन बनाए। इसके बावजूद दिल्ली की टीम जीत से सिर्फ 1 रन दूर रह गई और मुकाबला गंवा बैठी। इस मैच में (DC vs GT Stats) कई रिकॉर्ड्स बने। चलिए एक नज़र डालते हैं मैच में बने सभी रिकॉड्स पर :

DC vs GT Stats : आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबले में बने सभी रिकार्ड्स पर एक नज़र :

1. गुजरात टाइटंस की सबसे करीबी जीत (रनों से)

  • 1 रन vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026
  • 6 रन vs मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2024
  • 7 रन vs लखनऊ सुपर जायंट्स, लखनऊ, 2023
  • 8 रन vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई (DY Patil), 2022
  • 14 रन vs दिल्ली कैपिटल्स, पुणे, 2022

2. दिल्ली कैपिटल्स की 1 रन से हार

  • vs चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2015
  • vs गुजरात लायंस, दिल्ली, 2016
  • vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, अहमदाबाद, 2021
  • vs गुजरात टाइटंस, दिल्ली, 2026

3. IPL चेज़ में बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड

  • डेविड मिलर: 67 पारियां, 1816 रन, औसत 49.08, स्ट्राइक रेट 142.54, 50/100: 12/1
  • केएल राहुल: 66 पारियां, 2636 रन, औसत 47.92, स्ट्राइक रेट 138.22, 50/100: 25/0

IPL में चेज़ करते हुए (कम से कम 10 पारियां खेलने वाले 231 बल्लेबाज़ों में) इन दोनों का औसत सबसे ज्यादा है।

4. दिल्ली कैपिटल्स की रन चेज़ (फेज़ के हिसाब से)

ओवर 1-6: 63/0 (रेट 10.5)
ओवर 7-15: 79/4 (रेट 8.77)
ओवर 16-20: 67/4 (रेट 13.40)

5. IPL में चेज़ करते हुए सबसे ज्यादा बार नॉट आउट रहने वाले बल्लेबाज़ ( हार की संख्या)

42 – रवींद्र जडेजा (15)
42 – महेंद्र सिंह धोनी (11)
28 – दिनेश कार्तिक (4)
30 – डेविड मिलर (6)*
28 – विराट कोहली (3)
24 – यूसुफ पठान (2)
22 – ड्वेन ब्रावो (2)
21 – एबी डिविलियर्स (2)
21 – कीरोन पोलार्ड (3)
21 – हार्दिक पांड्या (3)
20 – मनीष पांडे (6)
20 – रोहित शर्मा (1)
20 – सुरेश रैना (1)

6. IPL इतिहास में एक ही पारी में नंबर 2, 3 और 4 पर 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ :

  • RR बनाम KXIP, 2020
    (स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल तेवतिया)

  • CSK बनाम KKR, 2023
    (डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे)

  • GT बनाम DC, 2026 (आज)
    (शुभमन गिल, जोस बटलर, वॉशिंगटन सुंदर)

7. गुजरात टाइटंस के लिए IPL में 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारियों का रिकॉर्ड:

  • शुभमन गिल और साई सुदर्शन – 7 बार
  • शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा – 2 बार
  • शुभमन गिल और विजय शंकर – 1 बार
  • शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर – 1 बार (DC के खिलाफ, आज)
  • जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड – 1 बार
  • डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या – 1 बार

8. IPL में सबसे ज्यादा बार 90 के स्कोर पर आउट होने वाले बल्लेबाज़

  • 3 – केएल राहुल (94, 91, 92)
  • 3 – ऋतुराज गायकवाड़ (99, 92, 98)
  • 3 – ग्लेन मैक्सवेल (95, 95, 90)
  • 3 – डेविड वॉर्नर (90, 91, 92)
  • 2 – क्रिस गेल (96, 99)
  • 2 – विराट कोहली (99, 92)
  • 2 – फाफ डु प्लेसिस (96, 96)
  • 2 – शुभमन गिल (96, 90).

ये भी पढ़े : इन 3 युवा खिलाड़ियों का करियर खा जाएंगे वैभव सूर्यवंशी, इनसे पहले कर जाएंगे टीम इडिया में डेब्यू

Tagged:

kl rahul dc vs gt IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com