DC vs GT, LIVE Streaming: लाइव मैच मिस न करें! जानें टीवी और मोबाइल पर देखने का पूरा तरीका
Published - 07 Apr 2026, 12:09 PM | Updated - 07 Apr 2026, 01:53 PM
DC vs GT: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें जब आमने-सामने होती है तो मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प हो जाता है. फिलहाल, दिल्ली दो जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है.
जबकि, गुजरात अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है. जिस कारण वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर बनी हुई है. ऐसे में अब दोनों ही टीमों जीत की तलाश में रहेगी. चलिए तो जानते हैं कि आप DC vs GT मुकाबला कहां देख सकते हैं और कब?
DC vs GT मैच कब खेला जाएगा और कहां?

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइंट्स का मैच 8 अप्रैल 2026 को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा. टॉस भारतीय समयनुसार 7 बजे होगा, जबकि मैच की शुरूआत 7.30 से होगी.
इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग XI पूरी तरह से तैयार है. एक तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC तीसरी जीत के लिए खेलेंगी. दूसरी ओर GT शुभमन गिल के नेतृत्व में पहली जीत की तलाश में रहेगी.
DC vs GT, LIVE Streaming: कहां देखे लाइव मैच?
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का लाइव मैच पर JioHotstar (जियोहॉटस्टार) ऐप और वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा. इसके अलावा आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. टीवी पर, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर IPL 2026 के लाइव मैच सा सीधा प्रसारण प्रसारित होगा.
किया गया बड़ा ऐलान, श्रेयस अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के अब नए कप्तान
टीवी और मोबाइल किस पर देखें DC vs GT मैच?
अगर आप स्टेडियम में बिना जाए मैच का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो घर बैठे मोबाइल पर लाइव मैच देख सकते हैं. इसके लिए आप को JioHotstar का सबस्क्रिप्शन लेना होगा, जो कि आप को 149 रूपये में भी उपलब्ध है. जियोहॉटस्टार पर आप सफर करते हुए भी आसानी से IPL मैच देख सकते हैं.
वहीं, परिवार के साथ भी आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर महामुकाबले का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी IPL का मजा ले सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन। इम्पैक्ट प्लेयर- मुकेश कुमार।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI
साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: अशोक शर्मा
IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन-कौन शामिल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर