DC vs GT: करुण नायर-आकिब नबी की एंट्री! ये 2 खिलाड़ी बाहर, गुजरात के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन फाइनल

Published - 07 Apr 2026, 04:42 PM | Updated - 07 Apr 2026, 04:46 PM

DC vs GT

DC vs GT: आईपीएल 2026 के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, हर टीम और ज्यादा खतरनाक होती जा रही है. इसी कड़ी में अब दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइंट्स के खिलाफ अपनी मजबूत प्लेइंग तैयार कर ली है. दोनों टीमों की भिड़ंत 8 अप्रैल को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में होगी.

लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले DC ने अपनी Plying 11 में बदलाव किया है. खास बात यह है कि इस मैच में करूण नायर और आकिब नबी को मौका मिल सकता है. जबकि, दो खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

DC vs GT: केएल राहुल और पथुम निसांका करेंगे ओपनिंग

DC Vs GT

दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल राहुल पर रहेगी. वह आईपीएल के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी है. जो अपने धैर्य और क्लासिक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.

केएल का साथ देंगे पथुम निसांका. यह युवा बल्लेबाज आक्रामक बैटिंग और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. दोनों की जोड़ी DC को मजबूत शुरूआत दिलाने की कोशिश में रहेगी.

नंबर तीन पर करुण नायर को मौका दिया जा सकता है. करूण अनुभवी बल्लेबाज है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली है. अगर उन्हें प्लेइंग XI में चांस मिलता है, तो मीडिल ऑर्डर स्ट्रॉग होगा.

इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल हैं, जो कि बल्ले के साथ अपनी धुंआधार गेंदबाजी से भी जीत में योगदान देते हैं. वह बल्ले से तेजी से रन बनाने के साथ गेंद से भी विकेट चटकाने में माहिर हैं.

ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर बनेंगे ढाल

DC vs GT भिंडंत के लिए मीडिल ऑर्डर में पांचवे नंबर पर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर हैं. दोनों अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए खास पहचाने जाते हैं. ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख टी20 बल्लेबाज है. उनकी खासियत है डेथ ओवरों में पावर हिटिंग बल्लेबाजी से रन बटोरना.

वहीं, डेविड मिलर आधुनिक क्रिकेट के सबसे सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाते हैं. अगर यह दोनों बैटर क्रीज पर सेट हो जाते हैं, तो मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम को जीत दिलाने का दम रखते हैं.

DC के पास मजूबत बॉलिंग

DC vs GT मुकाबले के लिए दिल्ली के ऑलराउंडर्स की बात करें तो आकिब नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है. वह गेंद के साथ बल्ले से भी अहम भूमिका निभाएंगे. उनके अलावा लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाज भी मौजूद रहेंगे. यह सभी बॉलर्स डेथ ओवर्स के साथ नई गेंद लेने में भी सफल हैं.

वहीं, स्पिन का भार कुलदीप यादव के कंधों पर रहेगा. वह भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर हैं, जो अपनी गुगली, फ्लिपर और गेंद को हवा में फेक कर विकेट निकालने के लिए पहचाने जाते हैं.

Virat Kohli ने दिया 'धुरंधर द रिवेंज' फिल्म का रिव्यू! सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर कर बताया कैसी लगी फिल्म?

DC vs GT: यह दो खिलाड़ी होंगे बाहर

जबकि, नितीश राणा और विपराज निगम का प्लेइंग XI से पत्ता कट सकता है. नितीश राणा ने IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए हैं. विपराज निगम का प्रदर्शन भी इन दो मुकाबलों में निराशाजक रहा है. वह सिर्फ 1 ही विकेट लेने में सफल रहे हैं. ऐसे में गुजरात के खिलाफ उनका प्लेइंग XI से बाहर होना तय है.

DC vs GT मैच के लिए दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट खिलाड़ी - समीर रिज़वी

प्रीमियम फास्ट बॉलर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर, अब नहीं खेल पायेगा सीजन का एक भी मैच

Tagged:

Delhi Capitals INDIAN PREMIER LEAGUE dc vs gt IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com