DC vs GT: अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता, कप्तान गिल की वापसी
Table of Contents
DC vs GT : आईपीएल 2026 के 14 वे मुक़ाबले (DC vs GT) में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जैटली स्टेडियम में खेला जायेगा। टॉस दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है।
दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराकर अपने पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली की नजर जीत की हैट्रिक पर है, वहीं गुजरात टाइटंस इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
DC vs GT: अक्षर पटेल ने गेंदबाजी करने का किया फैसला
दिल्ली कैपिटल्स (DC vs GT) के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पिछले दो मुकाबलों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया है और यह पिच भी नई है, इसलिए पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प लगा।
अक्षर पटेल ने यह भी बताया कि बारिश के कारण पिच में नमी हो सकती है, जिसका फायदा गेंदबाजों को मिल सकता है। उन्होंने कहा कि टीम पहले गेंदबाजी करके पिच का अंदाजा लगाना चाहती है, विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकना चाहती है और फिर लक्ष्य का पीछा करना चाहती है।
रणनीति पर बात करते हुए अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम मैच-अप्स पर खास ध्यान देती है, ताकि बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां कठिन बनाई जा सकें और उसी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का चयन किया जाता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस मैच के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वही टीम मैदान पर उतरी है जिसने पिछले मुकाबले खेले थे।
🚨 Toss 🚨@DelhiCapitals have won the toss and elected to field first against @gujarat_titans
— IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2026
Updates ▶️ https://t.co/oOdPR1oSeP#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvGT pic.twitter.com/0TZ5QbxBHm
कप्तान शुभमन गिल की हुई वापसी
गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के नियमित कप्तान शुभमन गिल की टीम में वापसी हो गई है। चोट के कारण वह पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। अपनी फिटनेस को लेकर गिल ने बताया कि उनकी गर्दन की समस्या अब काफी हद तक ठीक हो चुकी है और यह पहले भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ऐसी स्थिति का सामना कर चुके हैं।
गिल ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी के लिए तैयार थी और अगर मौसम इसी तरह बना रहता है तो दूसरी पारी में ओस का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि टीम का फोकस परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने पर है। साई सुदर्शन के साथ उनकी ओपनिंग साझेदारी मजबूत रही है और उन्हें उम्मीद है कि दोनों मिलकर टीम के लिए अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि यह सब एक मैच में सही तालमेल बैठाने पर निर्भर करता है। पिछला मुकाबला टीम बहुत कम अंतर से हारी थी, इसलिए इस बार बल्लेबाजी की कमियों को सुधारने पर जोर रहेगा। गिल ने यह भी साफ किया कि कुमार कुशाग्र की जगह वह खुद प्लेइंग इलेवन में शामिल हो रहे हैं, जबकि बाकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
DC vs GT: दोनों टीमों के प्लेइंग XI :
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नितीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
ये भी पढ़े : 4 भारतीय खिलाड़ी जिनका IPL 2026 अंतिम होना तय, इसके बाद संन्यास ही रह जाएगा लास्ट विकल्प