DC vs ADKR Eliminator Prediction in Hindi: एलिमिनेटर मैच में कौन बिखेरेगा अपना जलवा? यहां देखें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 01 Jan 2026, 10:35 AM | Updated - 01 Jan 2026, 10:38 AM
Table of Contents
ILT20 2025-26: दुबई कैपिटल और अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम के बीच आज एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। दुबई कैपिटल टीम ने टूर्नामेंट में 10 में से 5 मैच जीते हैं और वह 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। अबू धाबी नाइट राइडर्स ने 4 मैच जीते हैं और लीग स्टेज पर चौथे स्थान पर रही है। दोनों टीम इस मैच को जीतकर दूसरे क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
DC vs ADKR ILT20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
-
स्टेडियम: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई
-
मैच की तारीख: 1 जनवरी 2026 (08:00 PM)
-
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): ZEE5, Fan Code पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 9
-
दुबई कैपिटल ने जीते: 8
-
अबू धाबी नाइट राइडर्स ने जीते: 1
-
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चले ये 2 खिलाड़ी, तो कोच गंभीर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से निकाल देंगे बाहर
हालिया फॉर्म:
| दुबई कैपिटल | L | W | W | W | L |
| अबू धाबी नाइट राइडर्स | W | L | L | W | W |
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:
यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 41 मैच (ILT20) खेले जा चुके हैं।
-
पहली पारी का औसत स्कोर: 158 रन
-
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 149 रन
-
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 61%
-
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 60%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 41 Runs | 44 Runs |
| 10 Overs | 69 Runs | 72 Runs |
| 15 Overs | 107 Runs | 113 Runs |
| 20 Overs | 157 Runs | 153 Runs |
DC vs ADKR Eliminator Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
-
जॉर्डन कॉक्स: दुबई कैपिटल के तरफ से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 10 मैच में 311 रन बनाए हैं इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
-
फिलिप साल्ट: नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज है टूर्नामेंट में 212 रन बना चुके हैं। यह काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज है बड़ा स्कोर करने की क्षमता रखते हैं।
DC vs ADKR Eliminator Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
-
वकार सलामखेल: इन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और 17 विकेट लिए हैं। यह पिछला मैच नहीं खेले थे इस मैच में खेलते हैं तो यह विकेट निकाल सकते हैं।
-
जेसन होल्डर: अबू धाबी नाइट राइडर के कप्तान जेसन होल्डर ने भी टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और 12 विकेट लिए हैं। पिछले मैच में भी 2 विकेट लिए थे इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
DC vs ADKR Eliminator Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?
अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम इस एलिमिनेटर मुकाबले में आगे नजर आ रही है। अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम में अनुभवी ऑलराउंडर की भरमार है। दूसरी तरफ दुबई कैपिटल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह हेड-टू-हेड आंकड़ों में आगे है।
इस साल भी इन दोनों के बीच 2 मैच खेले गए जिसमें दुबई कैपिटल दोनों मैचों में विजेता रही है, लेकिन नाइट राइडर्स टीम ज्यादा संतुलित नजर आ रही है और इस मैच में वह पिछली हार का बदला ले सकती है।
DC vs ADKR Eliminator Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
दुबई कैपिटल: सेदिकुल्लाह अटल, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, ल्यूस डू प्लॉय, रोवमैन पॉवेल, मोहम्मद नबी (कप्तान), जेम्स नीशम, डेविड विली, स्कॉट करी, हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह
अबू धाबी नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, अलीशान शराफू, माइकल-काइल पेपर, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रैंडन मैकमुलेन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील नरेन, पीयूष चावला, अजय कुमार
दुबई कैपिटल बनाम अबू धाबी नाइट राइडर्स ILT20 के लिए स्क्वाड:
दुबई कैपिटल: सेदिकुल्लाह अटल, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, ल्यूस डू प्लॉय, रोवमैन पॉवेल, मोहम्मद नबी (कप्तान), जेम्स नीशम, डेविड विली, स्कॉट करी, हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद फारूक, रुशिल उगरकर, फरहान खान, गुलबदीन नायब, टोबी अल्बर्ट, नवीन बिदाईसी, वकार सलामखेल, उस्मान नजीब, अक्षय वखारे, अनुदीप चेंथमारा
अबू धाबी नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, अलीशान शराफू, माइकल-काइल पेपर, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रैंडन मैकमुलेन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील नरेन, पीयूष चावला, अजय कुमार, मयंक चौधरी, इबरार अहमद, शैडली वैन शल्कविक, उन्मुक्त चंद, ओली स्टोन, जॉर्ज गार्टन, खारी पियरे, अदनान इदरीस, अब्दुल मनन अली
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।