क्रिकेट जगत में मचा बवाल, अचानक अरेस्ट हुए David Warner, जानें क्या है पूरा मामला

Published - 08 Apr 2026, 08:51 AM | Updated - 08 Apr 2026, 08:55 AM

David Warner

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वार्नर (David Warner) एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार मामला क्रिकेट के मैदान से नहीं, बल्कि सड़क पर कानून तोड़ने से जुड़ा है।

सिडनी में पुलिस ने उन्हें शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह खबर सामने आते ही पूरे क्रिकेट जगत में सनसनी फैल गई है। प्रशंसक हैरान हैं कि आखिर इतने बड़े कद का खिलाड़ी ऐसी गलती कैसे कर सकता है।

सिडनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Psl 2026

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना रविवार शाम सिडनी के मारौबरा इलाके की है। पुलिस वहां रूटीन चेकअप के लिए नाकाबंदी कर रही थी। तभी पुलिस ने एक वैन को देखा जो चेकिंग पॉइंट से थोड़ा पहले ही रुक गई थी। जब पुलिस अधिकारियों को शक हुआ, तो वे गाड़ी के पास पहुंचे।

वहां गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान मशहूर क्रिकेटर डेवीड वार्नर (David Warner) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर ही उनका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया, जिसमें शराब की मात्रा कानूनी सीमा से काफी अधिक पाई गई।

Kevin Pietersen का बड़ा खुलासा—‘IPL ने मेरा करियर बर्बाद किया’, जानें क्यों बोले ऐसा?

शराब पीने के बाद गिरफ्तारी हुए David Warner

सड़क पर शुरुआती जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। इसके बाद डेवीड वार्नर (David Warner) को मारौबरा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

वहां किए गए दूसरे टेस्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उनके खून में अल्कोहल का स्तर 0.104 पाया गया, जो ऑस्ट्रेलिया में निर्धारित कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा है।

इसी वजह से उन पर मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें फिलहाल छोड़ दिया है, लेकिन उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश होना होगा।

CSK नहीं दे रही प्लेइंग इलेवन में मौका, तो इस विदेशी खिलाड़ी ने बदला प्लान! अब IPL छोड़ PSL पर नजर

क्रिकेट करियर पर संकट?

इस गिरफ्तारी का असर उनके पेशेवर जीवन पर भी पड़ सकता है। डेवीड वार्नर (David Warner) फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। वे मैचों के बीच मिले छोटे से ब्रेक के दौरान अपने घर सिडनी गए हुए थे। अब इस कानूनी मामले के बाद उनका पीएसएल में वापस जाना और खेलना मुश्किल लग रहा है।

डेवीड वार्नर को 7 मई 2026 को सिडनी की डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और उनके फैंस इस पूरी घटना से काफी निराश नजर आ रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि डेवीड वार्नर (David Warner) के लिए आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। एक अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते उनसे ऐसी उम्मीद नहीं की गई थी।

अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है और इसका उनके क्रिकेट करियर पर क्या प्रभाव पड़ता है। खेल जगत के अन्य बड़े खिलाड़ी भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना बता रहे हैं। डेवीड वार्नर (David Warner) के इस विवाद ने एक बार फिर खिलाड़ियों की सार्वजनिक छवि और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:

david warner karachi kings PSL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com