ड्रंक एंड ड्राइव ही नहीं, बल्कि इन 5 कंट्रोवर्सी का हिस्सा रह चुके हैं डेविड वॉर्नर, खिलाड़ियों के साथ भी की हाथापाई
Published - 08 Apr 2026, 04:19 PM | Updated - 08 Apr 2026, 04:37 PM
Table of Contents
David Warner: दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर सिडनी में ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में गिरफ्तार किए गए हैं. लेकिन यह पहला मामला नहीं है, जब वॉर्नर किसी विवाद में फंसे हैं. इससे पहले वह मैदान में भी कई गंभीर आरोपों के कारण चर्चाओं में रहे हैं. बॉल टैंम्परिंग से लेकर ग्राउंड में साथी खिलाड़ियों से लड़ाई तक में डेविड वॉर्नर (David Warner) का नाम शामिल रहा है. चलिए तो आज जानते हैं उन 5 विवादों के बारे में जिनमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का नाम आ चुका है.
1. मेलबर्न टेस्ट के दौरान David Warner की रोहित से की लड़ाई

2014-15 भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान तीसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला गया था. यह मुकाबला ड्रा रहा था, लेकिन इस मैच के दौरान जमकर विवाद हुआ था और पूरे प्रकरण की जड़ डेविड वॉर्नर ही थे.
दरअसल, यह ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस मुकाबले में रोहित शर्मा से जा भिड़ा था, इनका आरोप था कि हिटमैन इन्हें हिंदी में बार-बार गाली दे रहे थे, जिस वजह से मैच में खूब विवाद हुआ और डेविड वॉर्नर (David Warner) का रवैया इतना खराब हो गया था कि मैच रेफरी को उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाना पड़ा था
CSK को लगा तगड़ा झटका, पूर्व कप्तान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर, नहीं खेल पायेगा मैच
2. बॉल टेम्परिंग के लिए झेला एक साल का लंबा बैन
साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट मैच खेला गया था. इस मुकाबले में होम टीम को 322 रन के बड़े अंतर से जीत मिली थी, लेकिन इस मुकाबले के दौरान दुनिया ने कुछ ऐसा देखा, जिससे सभी की आँखें भौचक्की रह गई. दरअसल मैच के दौरान LIVE कैमरे पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट अपनी पजामा से सैंडपेपर निकालते पकड़े गए थे. यह मिली-भगत में उस समय टीम के कप्तान और उपकप्तान रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर (David Warner) शामिल थे.
इस मुकाबले से पहले वॉर्नर का डी कॉक के साथ लड़ाई हो गई थी, जिस वजह से वॉर्नर हर हाल में मुकाबले को जीतना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए युवा खिलाड़ी बैनक्रॉफ्ट को बॉल टेम्परिंग करने के लिए मजबूर किया. हालांकि सच्चाई सभी के सामने आते ही वॉर्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया था.
3. हॉर्स रेस देखने के लिए झेला बैन
डेविड वॉर्नर (David Warner) की लापरवाही का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक बार उन्होंने हॉर्स रेस देखने के लिए तक एक मैच छोड़ दिया. दरअसल यह घटना 2013 में हुई थी, जिसमें डेविड वार्नर को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स के लिए एक मैच खेलना था, लेकिन वह गैम्बलिंग वाली घोड़ों की रेस देखने की चक्कर में उस मैच को खेलने के लिए नहीं गए और इसके लिए घरेलू बोर्ड ने उन्हें सजा भी दी. वॉर्नर को उनकी इस शर्मनाक हरकत के लिए एक मैच का बैन झेलना पड़ा था.
राजस्थान रॉयल्स को झटका? वैभव सूर्यवंशी का मुंबई इंडियंस से जुड़ने का संकेत, X पोस्ट से मचा हंगामा
4. क्विंटन डी कॉक के साथ हाथापाई
साल 2018 में डर्बन टेस्ट के दौरान वॉर्नर उस वक्त विवादों में आ गए थे, जब वह अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक पर हमला करने वाले थे. दरअसल, वॉर्नर का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें वह सीढियों पर चढ़ रहे थे.
वॉर्नर काफी गुस्से में थे और डी कॉक की ओर झपटते दिखाई दिए थे. बाद में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने दावा किया था कि डी कॉक ने उनकी पत्नी पर भद्दी टिप्पणी की थी. जिस कारण उन्हें गुस्सा आ गया था .
5. जो रूट के साथ हाथापाई
साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान बर्मिंघम में डेविड वॉर्नर (David Warner) का झगड़ा जो रूट से हो गया था. वॉर्नर ने इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी को मुक्का मारने की कोशिश की थी. इस घटना के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को निलंबित कर दिया गया था. साथ ही उनपर भारी जुर्माना भी लगाया गया था.
फिट नहीं हो पाए महेंद्र सिंह धोनी! चोट के चलते हुए बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर