अहम मुकाबले से पहले डैरेन सैमी ने दी टीम इंडिया को धमकी, जानें क्या-क्या बोल गए विंडीज के हेड कोच
Published - 25 Feb 2026, 11:46 AM | Updated - 25 Feb 2026, 11:54 AM
Table of Contents
Daren Sammy: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा है। ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया था, जबकि सुपर-8 के पहले मैच में इस टीम ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से रौंद दिया था।
जिस तरह की क्रिकेट फिलहाल वेस्टइंडीज खेल रही है, उसको देखकर उनको ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है।
लेकिन भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले टीम के हेड कोच डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि, 1 मार्च को होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच से पहले हेड कोच की क्या प्रतिक्रिया आई है।
किसी को भी हरा सकती है-सैमी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हेड कोच डैरेन सैमी (Daren Sammy) ने सुपर-8 में होने वाले भारत-वेस्टइंडीज मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैमी ने कहा कि
"विश्व कप में आपको हर प्रतिद्वंदी का सम्मान करना चाहिए। हम भारत के खिलाफ भी उसी तरह खेलेंगे जैसे किसी बड़ी टीम के खिलाफ खेलते हैं। अपनी योजनाओं पर विश्वास रखते हुए। टी20 क्रिकेट में कोई भी टीम किसी को भी हरा सकती है।"
बता दें कि, भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है। खास बात ये है कि भारत यहां पर टी20 विश्व कप 2026 का पहला मैच खेलेगी तो वेस्टइंडीज पहले भी यहां पर अपने मुकाबले खेल चुकी है तो ऐसे में कैरेबियन टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रह सकता है।
Daren Sammy के आने से खतरनाक हुआ विंडीज
एक वक्त था जब वेस्टइंडीज को विश्व की सबसे खतरनाक टीम माना जाता था, लेकिन एक साथ बड़े खिलाड़ियों के जाने से ये टीम दोबारा खुद को स्थापित ही नहीं कर सकी।
लेकिन डैरेन सैमी (Daren Sammy) के वापस आने के बाद विंडीज की टीम पहले से खतरनाक और विश्व कप 2026 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। बता दें कि, सैमी (Daren Sammy) की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने दो टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। जबकि इस बार वह बतौर हेड कोच इस खिताब को अपना बनाना चाहेंगे।
रोमांचक हो सकता है भारत-विंडीज मैच
भारतीय टीम ने अपने सुपर-8 की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से की थी, जहां पर उन्हें 76 रन की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच 107 रन के बड़े अंतर से जीता था।
ऐसे में अगर वेस्टइंडीज अपना दूसरा मैच साउथ अफ्रीका से हार जाती है और भारत अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हराने में सफल रहता है तो ऐसे में 1 मार्च को होने वाला भारत-वेस्टइंडीज मैच काफी yरोमांचक हो सकता है, क्योंकि जो भी टीम उस मैच को अपने नाम करेगी वह सेमीफाइनल का टिकट कटाएगी और हारने वाली टीम को टूर्नामेंट से बाहर रहना पड़ सकता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर