राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए CSK की प्लेइंग इलेवन आई सामने, संजू-आयुष ओपनर, नंबर-8 पर धोनी
Published - 19 Mar 2026, 01:50 PM | Updated - 19 Mar 2026, 01:55 PM
Table of Contents
CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण के आगाज में सिर्फ कुछ दिन बाकी है. जिसके लिए सभी 10 टीमों की लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है. पहला मैच RCB बनाम SRH होने वाला है. लेकिन 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी अपना छठा खिताब उठाने की कोशिश में रहेगी. इसके लिए फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में लेखा-जोखा तैयार कर लिया था.
जिसके तहत नीलामी और ट्रेड के जरिये टीम में शानदार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. CSK का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ 30 मार्च को है. लेकिन इस मुकाबले से पहले मैनेजमेंट ने अपनी प्लेइंग XI बना ली है.
कौन करेगा CSK के लिए ओपनिंग?

IPL 2026 में इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की नई ओपनिंग जोड़ी दिखाई देंगी. टी20 विश्व कप 2026 में भारत के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन के साथ आयुष म्हात्रे बतौर ओपनर दिखाई देंगे. दोनों ही बैट्समैन अपनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
संजू ने T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए जीताऊ पारियां खेली थी. एक बार फिर से वह मैदान में तहलका मचाएंगे. जबकि, अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन कप्तान आयुष म्हात्रे का बेशक से उम्र से छोटे हैं. लेकिन वह पहली गेंद से ही दमदार शुरूआत दिलाने में कामयाब है.
CSK का दमदार मीडिल ऑर्डर
कप्तान ऋतुराज नंबर 3 पर खेलने के लिए उतरेंगे. जो कि टीम का भार संभालने के साथ ही मीडिल ऑर्डर में रनों की बारिश करेंगे. पिछले कुछ वक्त में वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. उनकी यही फॉर्म अब आईपीएल में उपयोगी साबित होगी.
नंबर 4 पर दक्षिण अफ्रीका के 'जूनियर एबी डिविलियर्स' कहे जाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस उतरेंगे. जो कि अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने पिछले सीजन CSK के लिए 6 मैचों में 37.50 के औसत और 180.00 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए.
नंबर 6 पर 14 करोड़ी खिलाड़ी
नंबर 5 पर टीम इंडिया के खतरनाक ऑलराउंडर शिवम दुबे हैं. हाल ही में उन्होंने टी0 विश्व कप 2026 में विपक्षियों के खिलाफ मिडिल ओवर्स में तेजी से रन बनाए हैं. एक बार फिर से वह CSK के लिए अपने बल्ले से दम दिखाएंगे.
नंबर 6 पर युवा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा प्लेइंग XI में नजर आएंगे. जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ रूपये में खरीद स्क्वाड का हिस्सा बनाया था. सिर्फ 19 साल के कार्तिक से CSK की कई उम्मीदें हैं.
नंबर 8 पर धोनी, 7 पर प्रशांत वीर
IPL 2026 में पहली बार देखने को मिलेगा कि नंबर 8 पर एमएस धोनी खेलेंगे. उन्होंने अपना आइकॉनिक नंबर 7 छोड़कर 8 अपना लिया है. वहीं, नंबर 7 की बात करें तो स्पिनर प्रशांत वीर को जगह मिली है. जिन्हें चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में 14.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा है.
गेंदबाजी विभाग में कौन-कौन?
नंबर 9 पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिस को जगह मिली है. जो कि अपनी र 135-145 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज गेंदबाजी करते हैं. वह ज्यादातर अपनी सटीक यॉर्कर और बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर गेंदों के मशहूर हैं.
नंबर 10 पर अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर नूर अहमद है और 11 पर खलील अहमद है. जिन्हें डेथ ओवरों में विकेट चटकाने में महारथ हासिल है.
IPL 2026 के पहले मैच में कुछ ऐसी होगी CSK की प्लेइंग XI
संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, एमएस धोनी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, नूर अहमद, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर : मैट हैनरी
IPL के इतिहास के 5 सबसे विवादित पल, एक बार तो ‘कैप्टन कूल’ MS Dhoni भी हो गए थे गुस्से में लाल
Tagged:
csk CSK vs RR IPL 2026 Indian Premier League 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर