CSK के मैचों का कार्यक्रम आया सामने, इन डेट्स को मैदान पर उतरेंगे फैंस के चहेते 'थाला '
Published - 12 Mar 2026, 08:47 AM | Updated - 12 Mar 2026, 08:52 AM
Table of Contents
CSK: आईपीएल 19वें सीजन की डेट्स घोषित हो चुकी है. इस सीजन की शुरूआत 28 मार्च से हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए 10 टीमें मैदान पर आपस में लड़ेगी. IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के बीच RCB के होम ग्राउंड बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा.
लेकिन फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि एमएस धोनी कब-कब मैच खेलेंगे? चलिए तो जानते हैं CSK के मैचों का शेड्यूल और थाला कब मैदान पर उतरेंगे.....
CSK के लिए किस दिन मैच खेलेंगे एमएस धोनी ?

आईपीएल 2026 में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने सफर की शुरूआत में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में 30 मार्च राजस्थान रॉयल्स के साथ करेगी. इसके बाद CSK ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स से चेन्नई में मैच खेलेगी.
फिर 5 अप्रैल को बेंगलुरू में आरसीबी से, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से सामना करेगी. खास बात यह है कि इस बार धोनी सभी मैचों में खेलने वाले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने यह बात खुद कंफर्म की है.
धोनी की किस्मत का फैसला करेगा मैनेजमेंट
सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि, एमएस धोनी इस बार सभी मैच खेल सकते हैं. हालांकि, IPL 2026 में उनके रोल के बारे में अभी मैनेजमेंट फैसला करेगी. वहीं, थाले के विकेटकीपिंग पर कासी विश्वनाथन जी ने आगे कहा, 'यह मैं नहीं कह सकता. यह फैसला क्रिकेट स्टाफ का होगा. वह तय करेंगे कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में विकेटकीपिर- बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे या उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर बनाया जाएगा.
गौतरलब है कि IPL 2026 के बाद धोनी के संन्यास लेने की भी रिपोर्ट्स है. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और माही की ओर से रिटायरेंट की खबरों पर कोई बयान नहीं आया है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बढ़ती उम्र और घुटने के दर्द से परेशान धोनी संन्यास की घोषणा करेंगे.
पैसों के लिए देश को दिया धोखा? IPL 2026 खेलने को इस खिलाड़ी ने छोड़ी इंटरनेशनल सीरीज
CSK का IPL 2026 का पूरा शेड्यूल
| क्रमांक | मैच | तारीख | वेन्यू | समय |
|---|---|---|---|---|
| 1 | Chennai Super Kings बनाम Rajasthan Royals | 30 मार्च 2026 | गुवाहाटी | 07:00 PM |
| 2 | Chennai Super Kings बनाम Punjab Kings | 3 अप्रैल 2026 | चेन्नई | 07:00 PM |
| 3 | Chennai Super Kings बनाम Royal Challengers Bengaluru | 5 अप्रैल 2026 | बेंगलुरु | 07:00 PM |
| 4 | Chennai Super Kings बनाम Delhi Capitals | 11 अप्रैल 2026 | चेन्नई | 07:00 PM |
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, शिवम दुबे, नूर अहमद, राहुल चाहर, ख़लील अहमद, एमएस धोनी, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, नेथन एलिस, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, जेमी ओवर्टन, सरफ़राज़ ख़ान, ज़ैकरी फ़ॉक्स, अमन ख़ान, श्रेयस गोपाल, आयुष म्हात्रे, रामकृष्ण घोष, उर्विल पटेल, मुकेश चौधरी
IPL Schedule 2026 Announcement: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, प्लेइंग इलेवन, डेट, टाइमिंग
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर