रिप्लेसमेंट में CSK का मास्टरस्ट्रोक, धोनी ने नाथन एलिस की जगह इस खतरनाक पेसर की करवाई एंट्री

Published - 23 Mar 2026, 09:35 AM | Updated - 23 Mar 2026, 10:06 AM

CSK

CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत में अब सिर्फ 5 दिन बाकी रह गए हैं. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपनी टीम तैयार कर ली है. CSK का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. लेकिन मैनेजमेंट ने इस मुकाबले से पहले डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज नाथन एलिस का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है.

बता दें कि नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं. एलिस के बाहर होने के बाद टीम का संतुलन बिगड़ गया था. लेकिन फ्रेंचाइजी ने तुंरत इसका हल निकालते हुए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर लिया है.

CSK ने किस गेंदबाज को बनाया टीम का हिस्सा ?

CSK

चेन्नई ने नाथन एलिस की जगह स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) का चयन किया है. जॉनसन अपनी बाएं हाथ की तेंज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. सटीक यॉर्कर और 150 किमी/घंटा से अधिक की रफ्तार उन्हें खास बनाती है. वह नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स डेथ ओवर में विकेट लेने में माहिर है.

जॉनसन ने हाल ही में टी0 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था. बिग बैश लीग (BBL), जैसे टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी गेंदबाजी का बेहतरीन नमूना पेश किया. पिछले कुछ टी20 फॉर्मेट में स्पेंसर जॉनसन ने 40 से अधिक विकेट चटकाए हैं. उनकी बॉलिंग को देखकर ही सीएसके ने IPL 2026 के लिए अपनी टीम में शामिल किया है.

कैसा रहा IPL करियर?

स्पेंसर जॉनसन के IPL करियर पर नजर डाले तो उन्होंने अब तक सिर्फ 2024 और 2025 सीजन में कुल 9 मैच खेले हैं. जिसमें उनके खाते में 5 विकेट आए हैं. इस दौरान उनका बॉलिंग औसत 56.80 और इकॉनमी रेट 10.39 रहा है, जो कि किसी भी टीम के लिए महंगी गेंदबाजी है.

जॉनसन 2024 में गुजरात के लिए 4 विकेट विकेट चटकाए थे. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए तेज गेंदबाज ने 2025 में खेलते हुए सिर्फ 1 विकेट हासिल किया.

हालांकि, पिछले कुछ वक्त में उनके प्रदर्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है. अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उनपर भरोसा जताकर कितना सही फैसला लिया है. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

हार्दिक-रसेल नहीं ये खिलाड़ी हैं IPL का सबसे विस्फोटक, इसी का पूरी हिस्ट्री में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट

CSK का दिग्गज खिलाड़ी IPL 2026 के बाद लेगा संन्यास?

CSK को दूसरा बड़ा झटका एमएस धोनी के रूप में लगने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि IPL 2026 के बाद माही संन्यास ले रहे हैं. इस सीजन वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खिलाड़ी के साथ मेंटोर की भी भूमिका निभाएंगे. खास बात यह है कि धोनी इस सीजन नंबर 7 को छोड़कर 8 पर खेलते हुए दिखाई देंगे.

धोनी या संजू कौन करेगा CSK के लिए IPL 2026 में विकेटकीपिंग? बड़े राज से उठ गया पर्दा

Tagged:

MS Dhoni csk Spencer Johnson Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

ऋतुराज गायकवाड़

28 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com