IPL 2026 के लिए CSK की पूरी टीम का हुआ ऐलान, ऋतुराज(कप्तान), धोनी, संजू, ब्रेविस, नूर, खलील....

Published - 10 Mar 2026, 12:58 PM | Updated - 10 Mar 2026, 01:04 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स से प्रशंसकों को काफी उम्मीदें होंगी, क्योंकि पिछले सीजन में ये टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी।

लेकिन पुरानी गलतियों से सबक लेकर मिनी ऑक्शन में येलो आर्मी ने कई युवाओं को अपने स्क्वाड में शामिल किया है तो संजू सैमसन के आने से टीम की ताकत दोगुनी हो चुकी है। जबकि टीम की बागडोर ऋतुराज गायकवाड़ के पास रहने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड कैसा रहने वाला है और कौन-कौन टीम में शामिल है।

IPL 2026: ऋतुराज कप्तान, संजू बढ़ाएंगे ताकत

पिछले सीजन चोट के कारण ऋतुराज गायकवाड़ को बीच सीजन आईपीएल से बाहर होना पड़ा था, जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने बीच टूर्नामेंट टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, नए सीजन में ऋतुराज बतौर कप्तान वापसी कर चुके हैं, और उनसे इस सीजन बल्ले से शानदार पारियों की उम्मीद होगी।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड में आए संजू सैमसन से भी येलो आर्मी के फैंस को काफी उम्मीदें हैं। जबकि जिस तरह का प्रदर्शन संजू ने टी20 विश्व कप 2026 के नॉकआउट मैचों में किया है, उसी फॉर्म को वह आईपीएल (IPL 2026) में भी जारी रखना चाहेंगे। जबकि 44 साल के हो चुके महेंद्र सिंह धोनी भी बड़े मंच पर वापसी के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि ये धोनी के करियर का आखिरी आईपीएल (IPL 2026) सीजन हो सकता है।

मिनी ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

आईपीएल 2025 में साधारण प्रदर्शन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने स्क्वाड से कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी चेन्नईए ने वेस्टइंडीज स्पिनर अकील हुसैन को दो करोड़ रुपये में साइन किया था। जबकि अनकैप्ड प्लेयर प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को खरीदने के लिए चेन्नई ने 14.20-14.20 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

इन दोनों पर इतना निवेश बताता है कि चेन्नई भविष्य के बारे में विचार कर रही है। जबकि मैथ्यू शॉर्ट को चेन्नई ने 1.5 करोड़, अमन खान 40 लाख, सरफराज खान और जैक फॉउल्क्स चेन्नई को सिर्फ 75 लाख रुपये में मिल गए, जो कि काफी फायदे का सौदा माना जा रहा है। दरअसल, चेन्नई का स्क्वाड पिछले सीजन के मुकाबले इस बार अधिक मजबूत नजर आ रहा है।

"टीम इंडिया पर लानत है... " इस हरकत की वजह से पूर्व भारतीय चैंपियन का टीम पर फूटा गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

दुबे, ब्रेविस, नूर, खलील....

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए आईसीसी टूर्नामेंट में बल्ले से काफी धमाकेदार रहा था। अब वह यही प्रदर्शन अपनी आईपीएल (IPL 2026) फ्रेंचाइजी के लिए भी करना चाहेंगे। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस, नूर अहमद और खलील अहमद फिर एक बार चेन्नई का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।

बता दें कि, पिछले सीजन इन तीनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, जिसके बाद चेन्नई ने इन तीनों को रिटेन करने का फैसला किया था। इनके अलावा उर्विल पटेल, आयुष म्हात्रे, अंशुल कंबोज भी येलो आर्मी के स्क्वाड में बने हुए हैं। बता दें कि, इस बार सीएसके अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वाड

एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉल्केस।

'सब उनकी वजह से....' संजू सैमसन के पिता कोच गंभीर को भूले, इन्हें दे डाला बेटे की सफलता का पूरा श्रेय

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

राजस्थान रॉयल्स।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com