CSK vs RR, PITCH REPORT: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग या गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले? गुवाहाटी की पिच रिपोर्ट आई सामने
Published - 29 Mar 2026, 11:35 AM | Updated - 29 Mar 2026, 11:47 AM
Table of Contents
CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. 19वें सीजन का पहला मुकाबला RCB और SRH के बीच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की. अब फैंस के चेन्नई और राजस्थान के मैच का बेसब्री से इंतजार है.
क्योंकि संजू और जडेजा अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही खेलते हुए नजर आएंगे. दोनों टीमों की भिड़ंत असम के गुवाहाटी स्थित एसीए स्टेडियम में होगी. लेकिन इससे पहले जानते हैं कि पिच रिपोर्ट क्या कहती है? गुवाहाटी में गेंदबाज या बल्लेबाज किसका बोलबाला रहेगा....
CSK vs RR: बल्लेबाजों या गेंदबाज, किस का रहेगा दबदबा?

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. क्योंकि पिच बैटिंग के लिए काफी अनुकूल है. हालांकि, इस मैदान पर हाई स्कोर बनाना काफी मुश्किल है.
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (08/04/2023) मैच में 199/4 रन बने थे, जो कि इस पिच पर अब तक का सबसे बड़ा टोटल था. जबकि, ग्राउंड का एवरेज स्कोर 145.50 है. गुवाहाटी की पिच पर पहली पारी में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और दूसरी पारी में स्पिर्नस अच्छा प्रदर्शन करते हैं.
IPL मैचों में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी के आंकडें
- कुल मैच- 6
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 3
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 2
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 145.50
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 199/4 राजस्थान रॉयल्स 08/04/2023 बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- हर विकेट पर एवरेज रन- 26.27
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.56
CSK vs RR: नया सीजन और नई उम्मीद
आईपीएल 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए निराशाजनक रहा था. टीम अंक तालिका में नौंवे नंबर पर रही थी. अब नए सीजन में रियान पराग की कप्तानी में RR अपनी पुरानी लय और जोश के साथ मैदान पर उतरेगी. रवींद्र जडेजा को भी इस बार राजस्थान के साथ खेलते हुए देखना किसी मंनोरजन से कम नहीं होगा.
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2025 का सीजन कुछ खास नहीं रहा है. ऋतुराज गाकवाड़ की कप्तानी में टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पायदान पर रही थी. जबकि, CSK IPL इतिहास की सबसे सफल टीम कही जाती है. धोनी की अगुवाई में चेन्नई से 5 बार आईपीएल चैंपियन रही है.
अब एक बार फिर नए सीजन में सीएसके नई उम्मीदों के साथ IPL 2026 में खेलेंगे. हालांकि, माही की कमी टीम को जरूर खलेगी. लेकिन संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल गायकवाड़ की सिरदर्द कम करने का काम करेंगे.
Also Read: कौन सी 2 टीमें खेलेगी IPL 2026 का फाइनल? ईशान किशन ने झट से बताया नाम
CSK की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद, इंपैक्ट प्लेयर- अंशुल कंबोज.
RR की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कैप्टन), शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, एडम मिल्ने
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर