कौन हैं 20 साल के प्रशांत वीर? चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया डेब्यू का मौका, टीम में रवींद्र जडेजा को किया रिप्लेस

Published - 03 Apr 2026, 08:33 PM

Prashant Veer

Prashant Veer: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को अगर डेब्यू प्रीमियर लीग कहे तो यह बिल्कुल भी गलत नहीं होगा, क्योंकि इस साल कई युवा प्रतिभाओं को अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने डेब्यू का मौका दिया है। जबकि अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 19वें एडिशन में दूसरे खिलाड़ी ने डेब्यू किया है।

जहां पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कार्तिक शर्मा को मौका दिया था तो चेपॉक में प्रशांत वीर (Prashant Veer) का आईपीएल करियर शुरू हो चुका है। इस प्लेयर को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, और अब इस युवा खिलाड़ी को रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

कौन हैं 20 साल के Prashant Veer?

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो युवा प्रतिभाओं में धनवर्षा की थी, जिसमें कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर (Prashant Veer) का नाम शामिल था। दोनों को खरीदने के लिए चेन्नई को 14.20-14.20 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे, लेकिन पहले मैच में प्रशांत वीर को पदार्पण का मौका नहीं मिला था, पर अब पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रशांत वीर (Prashant Veer) को शुरुआती एकादश में शामिल कर लिया गया है।

बता दें कि, प्रशांत का जन्म 24 नवंबर 2005 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में हुआ था। वह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं, जो कि अंतिम ओवरों में बड़े-बड़े सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही मध्य ओवरों में स्पिन के जाल में वह धाकड़ बल्लेबाजों को फंसानी की काबिलियत रखते हैं। प्रशांत यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनको असली पहचान यूपी टी20 लीग में मिली थी, जब उनको पहली बार चौके-छक्के लगाते हुए देखा गया था।

छोटे करियर में बनाई बड़ी पहचान

प्रशांत वीर (Prashant Veer) के पास सिर्फ 9 टी20 मैच खेलने का अनुभव है, लेकिन उनकी सिक्स लगाने की क्षमता उनके अनुभव से काफी बड़ी है। उन्होंने अभी तक खेले 9 मैचों में 167.16 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 112 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 40 रन है।

वहीं, इस दौरान वह 6 बार गेंद को हवाई मार्ग से दर्शकदीर्घा में पहुंचा चुके हैं। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके भी देखने को मिले हैं। टी20 के अलावा प्रशांत (Prashant Veer) ने लिस्ट ए में खेले 8 मैचों में 44.33 की औसत के साथ 133 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 120.90 का है।

बल्ले के अलावा प्रशांत 9 टी20 मैचों में 16.66 की औसत से 12 विकेट ले चुके हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट इस दौरान सिर्फ 6.45 का है। यही कारण है कि चेन्नई ने उनको 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम धनराशि देकर अपने दल का हिस्सा बनाया है।

जिन 4 खिलाड़ियों को सभी समझ रहे थे खोटा सिक्का, उन्ही ने मचाया धमाल, कर डाला 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन

जडेजा का रिप्लेसमेंट माने जा रहे हैं प्रशांत

चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा की कमी को पूरा करने के लिए प्रशांत वीर (Prashant Veer) पर बड़ा दांव लगाया है। दरअसल, आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के साथ रवींद्र जडेजा का ट्रेड किया था। उन्होंने इस दिग्गज के बदले संजू सैमसन को अपने दल में शामिल किया था।

यही कारण है कि उन्होंने प्रशांत वीर (Prashant Veer) को ऑक्शन में खरीदा था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या युवा प्रशांत वीर, दिग्गज रवींद्र जडेजा की कमी को पूरा कर पाते हैं या फिर नहीं। हालांकि, माना ये भी जा रहा है कि, येलो आर्मी का टीम मैनेजमेंट लंबे समय के लिए इस युवा हरफनमौला खिलाड़ी में निवेश करने का पहले ही मन बना चुका है।

GT vs RR: मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

Tagged:

chennai super kings CSK vs PBKS IPL 2026 Prashant Veer
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

उत्तर प्रदेश।

रवींद्र जडेजा।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com