CSK vs PBKS, Pitch Report: हाई स्कोरिंग मुकाबला या लो स्कोर थ्रिलर? मैच से पहले जानिए पूरी रिपोर्ट
Published - 02 Apr 2026, 10:36 AM | Updated - 02 Apr 2026, 10:41 AM
Table of Contents
CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 में सातवा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब (CSK vs PBKS) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगी. एक तरफ एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में CSK पहली हार के बाद दूसरा मैच खेलेगी. वहीं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में PBKS दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज करना चाहेगी.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट के बारे में....
CSK vs PBKS: हाई स्कोरिंग मुकाबला होगा या लो स्कोर?

चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच मैच का परिणाम तय करेगी. इस पित पर अक्सर स्पिनरों का दबदबा देखने को मिलता है. लेकिन मंझे हुए बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रहते हैं.
खास बात यह है कि CSK का घरेलू मैदान होने के कारण, उन्हीं का वर्चस्व देखने को मिला है. स्टेडियम भी पीली जर्सी के दर्शकों से भरा रहता है. ऐसे में पंजाब (CSK vs PBKS) के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहेगा.
वहीं, इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करना काफी फायदेमंद रहता है. हालांकि, टॉस की भूमिका अहम होती है. यहां अब तक कुल 91 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की हुई है.
IPL मैचों में एम ए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 91
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 51
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 40
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 163.87
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 246/5 (Chennai Super Kings) v 03/04/2010 v Rajasthan Royals
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 70 (Royal Challengers Bengaluru) v 23/03/2019 v Chennai Super Kings
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 201/6 (Punjab Kings) 30/04/2023 v Chennai Super Kings
- हर विकेट पर एवरेज रन- 25.93
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.05
CSK का चेपॉक में सबसे बड़ा स्कोर
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच सूखी और धीमी है जो कि, स्पिनरों के लिए काफी मददगार साबित होती है. हालांकि, टॉस पर भी परिणाम निर्भर करता है. अगर कोई टीम पहले टॉस जीतती है तो वह यकीनन पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी.
इस स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का रिकॉर्ड शानदार रहा है. चेपॉक में आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर CSK के नाम रहा है. साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई ने 246/5 का स्कोर बनाया था.
कौन हैं कूपर कोनोली? जिसने GT के खिलाड़ियों को चटाई धूल, अपने दम पर पंजाब को दिलाई जीत
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर