CSK vs PBKS, Live Streaming Details: चेन्नई बनाम पंजाब मैच फ्री में देखने का मौका! जानें कब-कहां और कैसे देखें ये मुकाबला
Published - 02 Apr 2026, 01:29 PM | Updated - 02 Apr 2026, 01:30 PM
Table of Contents
CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 7वां मुकाबला पंजाब और चेन्नई के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें 3 अप्रैल को एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आपस में भिड़ेगी. पंजाब और चेन्नई, दोनों ही टीमों में ऐसे कई धाकड़ खिलाड़ी हैं जो कि अपने दम पर मैच का रूख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. जहां एक तरफ CSK पहली हार के बाद जीत की तलाश में है.
दूसरी ओर DC अपना विजय रथ आगे भी जारी रखना चाहेगी. चलिए तो आगे जान लेते हैं कि चेन्नई बनाम पंजाब (CSK vs PBKS) मैच फ्री कब और कहां पर आप फ्री में देख सकते हैं.
PBKS vs CSK : कब और कहां खेला जाएगा मैच?

पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मुकाबला 3 अप्रैल गुरूवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों का टकराव चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में होगा. यह आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला है. टॉस शाम के 7 बजे होगा, जबकि मैच 7.30 से खेला जाएगा.
कहां देख सकेंगे IPL 2026 लाइव टेलीकास्ट?
पंजाब और चेन्नई (CSK vs PBKS) के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टज मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. खास बात यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषाओं के अनुसार अलग चैनल पर भी देख सकते हैं. जैसे, Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada टीवी चैनल .
पिता पॉपर्टी डीलर, मां हाउसवाइफ, मामा कोच, जानें DC की जीत के हीरो Sameer Rizvi की कुल नेटवर्थ
कहां देखें CSK vs PBKSमैच लाइव स्ट्रीमिंग?
अगर आप पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का आनंद अपने घर बैठे या सफर करते हुए देखना चाहते हैं तो मोबाइल या लैपटॉप पर आसानी से देख सकते हैं. हालांकि, कुछ मिनटों के लिए आप इन प्लेटफॉर्म पर फ्री मैं मैच देख सकते हैं. बाद में आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा.
CSK की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद, मैट हेनरी।
इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान/राहुल चाहर
PBKS की संभावित प्लेइंग XI
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य/हरप्रीत बराड़
Tagged:
chennai super kings Kings Eleven Punjab CSK vs PBKS CSK vs PBKS Latest IPL 2026 Live Streaming Detailsऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर