CSK बनाम मुंबई इंडियंस: कौन हैं ज्यादा बड़ी टीम? किसने जीते अधिक मैच, इन STATS से जानें सबकुछ
Published - 11 Jan 2026, 03:59 PM | Updated - 11 Jan 2026, 04:00 PM
Table of Contents
CSK vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मार्च में होने जा रही है। इस लीग में क्रिकेट फैंस सबसे अधिक इंतजार चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। दोनों फ्रेंचाइजी ने आईपीएल इतिहास में पांच -पांच बार खिताब को अपने नाम किया है जो कि संयुक्त रूप से सर्वाधिक है।
अन्य कोई टीम इन दोनों फ्रेंचाइजियों के करीब तक नहीं पहुंच सकी। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स या मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) कौन है सबसे अधिक ताकतवर टीम। किसने जीते हैं सबसे अधिक मैच, चलिए आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में।
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं इतने मैच
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का सफर साल 2008 में शुरू किया था, लेकिन 2016 और 2017 के सीजन में इस फ्रेंचाइजी को फिक्सिंग में नाम आने के बाद दो साल का बैन लगा दिया गया था। चेन्नई के कुल मैचों की बात करे तो उन्होंने अब तक लगभग कुल 253 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 142 मैचों में जीत दर्ज की है।
वहीं, 108 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है, तो एक मैच टाई रहा है। चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता था। खास बात ये है कि चेन्नई ने ये सभी ट्रॉफियां धोनी की कप्तानी में जीती हैं।
मुंबई इंडियंस के शानदार आंकड़े
आईपीएल की शुरुआत में शीर्ष 8 टीमों में मुंबई इंडियंस भी शुमार थी। हालांकि, इस फ्रेंचाइजी को अपना पहला खिताब जीतने के लिए सात साल का लंबा इंतजार करना पड़ा, जब रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली। हालांकि, साल 2008 से लेकर 2025 के बीच मुंबई इंडियंस ने लगभग 270 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 149 मैचों में जीत हासिल की है।
यही चीज मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी को खास बनाती है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच खिताब जीते हैं। जबकि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बने थे, जिन्होंने पांच खिताब के आंकड़े को छुआ था। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ धोनी को भी पछाड़ दिया था।
जानें कौन हैं WPL डेब्यू में धूम मचाने वाली अनुष्का शर्मा? क्रिकेट फैंस बोल रहे लेडी वैभव सूर्यवंशी
CSK vs MI: चेन्नई बनाम मुंबई में कौन बेहतर
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) को आईपीएल का सबसे कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। इन दोनों फ्रेंचाइजियों का मैच देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ उमड़ती है और यही चीज इस मुकाबले को बेहद दिलचस्प और रोमांचक बनाती है।
एमआई और येलो आर्मी के बीच अब तक कुल 39 मुकाबले खेले हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs MI) ने 18 और मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं। साल 2025 में खेले मुकाबले में दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था। वहीं, पिछले पांच संस्करणों में चेन्नई ने 6 मैच जीते हैं तो मुंबई (CSK vs MI) सिर्फ तीन मैच जीतने में सफल रही थी।
IPL से निकाले जाने पर BCCI पर केस ठोक रहे मुस्ताफिजुर रहमान, जीते तो मिलेगी इतने करोड़ की रकम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर