CSK vs LSG LIVE Telecast: किस चैनल पर आएगा मैच, जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Published - 09 May 2026, 01:28 PM | Updated - 09 May 2026, 01:36 PM

CSK vs LSG LIVE Telecast

CSK vs LSG LIVE Telecast: रविवार को आईपीएल 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच धमाकेदार मुकाबला खेला जाना है। यह मैच येलो आर्मी के गढ़ एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच को जीतकर यहां पर आ रही हैं।

जहां चेन्नई ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी तो लखनऊ ने गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शिकस्त दी थी। ऐसे में यह मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है। चलिए आपको बताते हैं कि आप इस मैच का आनंद कहां पर ले सकते हैं और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग (CSK vs LSG LIVE Telecast) कहां पर किया जाएगा।

CSK vs LSG LIVE Telecast: टीवी पर कहां देखें लाइव मैच

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच यह रोमांचक मुकाबला प्रशंसक अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर देख सकते हैं। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

आपको यह मैच न सिर्फ हिंदी और इंग्लिश भाषा में देखने को मिलेगा, बल्कि आप अपनी क्षेत्रिय भाषाओं में भी मैच का आनंद ले सकते हैं, जो कि मैच को रोमांच को दोगुना कर देगा। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ टीवी (CSK vs LSG LIVE Telecast) पर बैठकर मैच का अनुभव ले सकते हैं।

मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें मैच?

सिर्फ टीवी पर ही नहीं बल्कि दर्शक अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भी मैच को आसानी से देख सकते हैं। दरअसल, जो लोग मैच के दौरान सफर कर रहे हैं वह मोबाइल पर मैच को देख सकते हैं। चेन्नई बनाम लखनऊ का मैन जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग (CSK vs LSG LIVE Telecast) किया जाएगा।

लेकिन इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद फ्री में ले सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑफिस या टीवी से दूर हैं और उनके पास लैपटॉप उपलब्ध हैं तो जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर जाकर भी मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। खास बात ये है कि यहां भी आपको कई क्षेत्रिए भाषाओं में कमेंट्री (CSK vs LSG LIVE Telecast) सुनने को मिलेगी जो कि मैच का मजा बढ़ा देगी।

CSK vs LSG Today Match Prediction, Match 53- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

चेन्नई के लिए अहम होगा मैच

आईपीएल का खिताब पांच बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि चेन्नई ने मौजूदा सीजन में 10 मैच खेले हैं, जिसमें से पांच में उन्हें जीत मिली है तो पांच में वह हार चुकी है।

ऐसे में अगर चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचना है तो यह मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है, लेकिन यह मैच उनके सम्मान को बचाने के लिए काफी जरूरी होगा। ऐसे में कप्तान पंत चाहेंगे कि वह बाकी बचे मैचों को जीतकर टूर्नामेंट का अंत अच्छा करें।

RCB vs MI LIVE Streaming डिटेल्स: किस ऐप और चैनल पर आएगा मुंबई बनाम आरसीबी मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

Tagged:

chennai super kings lucknow super giants IPL 2026 CSK vs LSG LIVE Telecast
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com