CSK vs KKR Streaming: मोबाइल-टीवी पर कैसे देखें मुकाबला बिल्कुल मुफ्त, जानें कहां मिलेगा सबसे बढ़िया LIVE अनुभव
Published - 13 Apr 2026, 09:01 AM | Updated - 13 Apr 2026, 09:06 AM
Table of Contents
CSK vs KKR Streaming: आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना एमए चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. सीएसके और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2026 अब तक कुछ अच्छा साबित नहीं हुआ है. एक जीत के साथ CSK अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. जबकि, KKR को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. ऐसे में दोनों टीमों को जीत की तलाश है.
लिहाजा, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. इससे पहले जानते हैं कि आप कहां पर CSK vs KKR Streaming फ्री में देख सकते हैं, और कहां पर....
CSK vs KKR Streaming: कब खेला जाएगा मैच?

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 14 अप्रैल मंगलवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का टकराव चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में होगा. भारतीयसमयनुसार शाम 7 बजे टॉस की शुरूआत होगी. जबकि, 7.30 से मैच का आरंभ होगा.
वहीं, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR को जीत की तलाश है. दूसरी ओर चेन्नई भी अभी तक 3 मैचों में हारने के बाद एक ही जीत हासिल कर पाई है. ऐसे में दोनों टीमें अपनी खतरनाक प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी.
कैसे देखें CSK vs KKR Streaming बिल्कुल मुफ्त?
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मैच आप फ्री में जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. आईपीएल 2026 में CSK vs KKR मैच आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं. हालांकि, कुछ मिनटों तक ही यह सुविधा उपलब्ध है. इसके बाद आगे के मुकाबले का आनंद लेने के लिए आपको सबस्क्रिप्शन लेना होगा.
कहां मिलेगा सबसे बढ़िया LIVE अनुभव ?
अगर आप अपने परिवार के साथ टीवी पर आईपीएल 2026 में CSK vs KKR मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स पर आसानी से लाइव देख सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि स्टार स्पोर्ट्स 1, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ जैसे क्षेत्रीय भाषों में भी उपलब्ध है.
स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सभी मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. वहीं, अगर आप ट्रेवल कर रहे हैं तो, मोबाइल पर JIOHOTSTAR पर CSK vs KKR Streaming का लुफ्त उठा सकते हैं.
Tagged:
chennai super kings Kolkata Knight Riders CSK vs KKR INDIAN PREMIER LEAGUE IPL 2026 CSK vs KKR Streamingऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर