CSK vs KKR Pitch Update: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में छक्कों की बारिश होगी या विकेटों की झड़ी? जानें पिच रिपोर्ट
Published - 13 Apr 2026, 10:13 AM | Updated - 13 Apr 2026, 10:20 AM
Table of Contents
CSK vs KKR Pitch Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 14 अप्रैल को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगी. इस मैदान की पिच हमेशा ही चर्चाओं में रही है. क्योंकि, टीम की जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज्यादा पिच के बर्ताव पर निर्भर करती है.
दोनों ही टीमों के लिए इस मुकाबले में जीत बहुत महत्वपूर्ण है. चलिए तो जानते हैं विस्तार से चेपॉक स्टेडियम की पिच किस का साथ देगी. यहां पर ज्यादा रन बरसेंगे या विकेटों की झड़ी लगेगी?
CSK vs KKR Pitch Update: बल्लेबाजों के लिए या गेंदबाजों के लिए वरदान?

चेपॉक स्टेडियम (एमए चिदंबरम स्टेडियम) की पिच (CSK vs KKR Pitch Update) धीमी और सूखी होती है. जो स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर गेंद आसानी से नहीं आती है, जिस कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट्स खेलना मुश्किल होता है. वहीं, लाल मिट्टी से बनी पिच बीतते वक्त के साथ धीमी हो जाती है. शुरूआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है.
लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता है तो स्पिनर्स का दबदबा होने लगता है. शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजी करना आसान होता है, लेकिन बाद में रन बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है।
IPL मैचों में चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
- कुल मैच- 93
- पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 52
- पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 41
- ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 164.87
- सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 246/5 (Chennai Super Kings) v 03/04/2010 v Rajasthan Royals
- सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 70 (Royal Challengers Bengaluru) v 23/03/2019 v Chennai Super Kings
- सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 210/5 (Punjab Kings) 03/04/2026 v Chennai Super Kings
- हर विकेट पर एवरेज रन- 26.15
- हर ओवर पर एवरेज रन- 8.11
CSK vs KKR Pitch Update: पहले बल्लेबाजी करने वाली की जीत तय
Tagged:
chennai super kings Kolkata Knight Riders CSK vs KKR IPL 2026 CSK vs KKR Pitch Update M. A. Chidambaram Stadiumऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर