CSK vs DC: संजू सैमसन का कोहराम, दिल्ली के गेंदबाजों की उड़ाईं धज्जियां, चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीजन की पहली जीत

Published - 11 Apr 2026, 11:30 PM | Updated - 11 Apr 2026, 11:31 PM

CSK Vs DC 2

CSK vs DC: रविवार को खेले गए दूसरे धमाकेदार मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हरा दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए ब्लॉकबस्टर मैच में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले मेजबानों को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, जो कि उन्होंने दोनों हाथों से कबूल किया।

येलो आर्मी (CSK vs DC) ने संजू सैमसन की शानदार शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे। 213 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 189 रन ही बना सकी। बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स की मौजूदा सीजन में यह पहली जीत है। जबकि इससे पहले खेले तीन मैचों में उनको हार मिली थी।

CSK vs DC: केएल-निसांका ने खेले आक्रामक शॉट्स

विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) को केएल राहुल और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों पर 61 रन जोड़े। मगर पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर केएल राहुल (18) आउट हो गए।

इसके बाद अगले ओवर में निसांका भी 24 गेंदों पर 41 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दो झटके लगने के बाद उम्मीद थी कि कप्तान अक्षर पटेल अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेलेंगे, लेकिन सरफराज खान के एक शानदार कैच ने अक्षर की पारी को 1 के व्यक्तिगत स्कोर पर समाप्त कर दिया। लगातार तीन विकेट गिरने के बाद दिल्ली मैच में पिछड़ती चली गई।

मिडिल ऑर्डर हुआ ध्वस्त

केएल राहुल और पथुम निसांका की शानदार शुरुआत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत का रोडमैप तैयार कर दिया था, लेकिन लगातार गिरते विकटों ने टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शुरुआती दो मैचों में दो अर्धशतक मारने वाले समीर रिजवी अपनी पूर्व टीम के खिलाफ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए तो डेविड मिलर ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए।

वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। दिल्ली निरंतर अपने विकेट गंवाती रही और अंत में 189 पर ढेर हो गई। हालांकि, ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रन जरूर बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को अकेले जीत नहीं दिला सके।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से जेमी ओवरटन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके। जबकि खलिल अहमद, गुरजपनीत सिंह और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला। जबकि अंशुल कंबोज ने 3 विकेट झटके।

गायकवाड़-संजू ने दिलाई धांसू शुरुआत

टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs DC) को विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने तूफानी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 गेंदों पर 62 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन अक्षर की गेंद को दर्शकदीर्घा में पहुंचने की कोशिश में वह 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए।

यहां से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने सैमसन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों पर 113 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की, लेकिन डेथ ओवर में बड़े हिट्स नहीं लगा पाने के बाद टीम मैनेजमेंट (CSK vs DC) ने उनको रिटायर आउट करवा दिया। हालांकि, आयुष ने मैदान से बाहर जाने से पहले 36 गेंदों पर 163.89 के दमदार स्ट्राइक रेट की मदद से 59 रन बनाए थे, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ आरसीबी टीम में बड़े बदलाव, बैथल-राशिक-सुयश की एंट्री! ये 3 खिलाड़ी बाहर

संजू सैमसन ने ठोका पहला शतक

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे संजू सैमसन ने पीली जर्सी (CSK vs DC) में पहला शतक ठोक दिया है। शुरुआती तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद चौथे मैच में उन्होंने शानदार वापसी की और 52 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

संजू के आईपीएल करियर का यह चौथा शतक है, जो कि काफी खास मौके पर आया है। वहीं, इस मैच में इस धाकड़ बल्लेबाज ने कुल 56 गेंदों का सामना किया था, जिसपर 205.35 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 115 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 4 छक्के मारे थे। जबकि शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए। दिल्ली (CSK vs DC) की ओर से कप्तान अक्षर पटेल एकमात्र विकेट लिया था।

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का 'विजय रथ' बरकरार, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से चटाई धूल, श्रेयस-प्रियांश ने दिलाई आसान जीत

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com