CSK vs DC: अक्षर पटेल ने जीता टॉस, चेन्नई को दिया बल्लेबाजी का न्योता, दो बदलावों के साथ उतरी दिल्ली, येलो जर्सी में मैच विनर की वापसी
Published - 11 Apr 2026, 07:12 PM | Updated - 11 Apr 2026, 07:15 PM
Table of Contents
CSK vs DC: शनिवार (11 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के शेड्यूल के तहत दो मुकाबले खेले जाने हैं। दोपहर को पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाई स्कोरिंग मैच खेला गया तो शाम को दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पहले खिताब का इंतजार कर रही दिल्ली कैपिटल्स (CSK vs DC) के बीच खेला जाएगा।
मौजूदा सीजन में चेन्नई ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है तो दिल्ली पिछला मुकाबला गंवाकर आ रही है। ऐसे में दोनों ही टीमों की नजर इस मुकाबले (CSK vs DC) को जीतने पर होगी। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले रन चेज करने का फैसला किया है। इस मैच से येलो आर्मी के डेवाल्ड ब्रेविस वापसी करने जा रहे हैं। वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।
CSK vs DC: अक्षर पटेल ने किए दो बदलाव
पिछले मैच में रोमांचक हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए हैं। नितीश राणा और विपराज निगम आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। जबकि उनकी जगह आकिब नबी और आशुतोष शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टॉस के समय कप्तान अक्षर ने पिछली हार को लेकर कहा,
''विकेट अच्छा दिख रहा है और उन्हें स्कोर का पीछा करने का पूरा भरोसा है। ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी शांत है और वे उन चीजों पर बात कर रहे हैं जिन पर उनका नियंत्रण है। उम्मीद है कि आज रात वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।''
धोनी की वापसी पर बोले गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के दौरान बताया कि उन्होंने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। गुरजपनीत सिंह ने मैट हेनरी की जगह ली है तो ब्रेविस भी टीम में वापसी कर चुके हैं। टॉस के समय गायकवाड़ बोले,
''इस लाल मिट्टी वाली पिच पर वे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन पिच थोड़ी सूखी है, इसलिए वे इस फैसले को लेकर थोड़ा असमंजस में थे। बल्लेबाजी अच्छी चल रही है और कुछ ऐसे मौके आए जब उन्हें तेजी से रन बनाने चाहिए थे। ब्रेविस की वापसी से अच्छा लग रहा है। गुरजपनीत भी टीम में हैं और उन्होंने हेनरी की जगह ली है। एमएस होटल से मैच देख रहे हैं, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही खेलेंगे।''
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI:
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, गुरजापनीत सिंह
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर