W,W,W,W,W,W,W... CSK के अनकैप्ड गेंदबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में काटा भौकाल, 9.4 ओवर में 7 विकेट झटक विपक्षी टीम पर बरपाया कहर

Published - 29 Dec 2025, 03:38 PM | Updated - 29 Dec 2025, 03:41 PM

CSK

CSK: सोमवार (29 दिसंबर) को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के तीसरे चरण के मुकाबले हो रहे हैं। जहां एलीट ग्रुप के 16 मैच खेले जा रहे हैं तो प्लेट ग्रुप के 3 मैच खेले जा रहे हैं। इसी एक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनकैप्ड गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा कहर बरपाया की विपक्षी टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से तहस-नहस हो गया।

इस गेंदबाज ने मैच में 9.4 ओवर फेंके थे, जिसपर उन्होंने सात बल्लेबाजों का शिकार किया था। खास बात ये है कि इस बल्लेबाज ने विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को भी नेस्तनाबूद करके रख दिया था।

CSK: गेंदबाज ने झटके 7 विकेट

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के एलीट ग्रुप सी में हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले टॉस जीतकर हिमाचल प्रदेश को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का यह फैसला रामकृष्ण घोष ने एक दम सही साबित किया।

CSK

रामकृष्ण ने अपनी घातक गेंदबाजी से हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाजों पर ऐसा कहर बरपाया कि एक-एक करके सभी ने इसके सामने अपने घुटने टेक दिए। मैच में घोष ने 9.4 ओवर में 42 रन देकर 7 बल्लेबाजों का शिकार किया था, जिसकी बदौलत महाराष्ट्र ने हिमाचल की पारी को 49.4 ओवर में 271 रन पर समेट दिया।

रामकृष्ण घोष ने रचा इतिहास

महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रामकृष्णा घोष ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लिस्ट ए में 7 विकेट लेते ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। दरअसल, रामकृष्ण विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में महाराष्ट्र के लिए एक पारी में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

उनसे पहले ये रिकॉर्ड मुथुस्वामी के नाम दर्ज था, जिन्होंने साल 2014 में मुंबई के खिलाफ एक पारी में 25 रन देकर छह बल्लेबाजों का शिकार किया था, लेकिन अब रामकृष्ण उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं। वहीं, 28 वर्षींय ये गेंदबाज विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में 7 या उससे अधिक विकेट लेने वाला 12 गेंदबाज हैं। इसमें शाहबाज नदीम और अर्पित गुलेरिया के 8-8 विकेट भी शामिल है।

गेंद के अलावा बल्ले से भी करते हैं धमाल

रामकृष्ण घोष को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में 30 लाख की बेस प्राइज में खरीदा था। मगरपिछले सीजन वह पूरे समय सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आए थे। इसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया और अब उन्होंने बता दिया कि येलो आर्मी (CSK) ने उनपर भरोसा क्यों जताया है।

बता दें कि, घोष न सिर्फ दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि छठे नंबर पर आकर आक्रामक पारी भी खेल सकते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने पंजाब के खिलाफ 73 गेंदों पर 73 रन की बेमिसाल पारी खेली थी तो सिक्किम के खिलाफ 14 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाए थे। जबकि पिछले दोनों मैचों में उन्होंने तीन-तीन विकेट भी झटके थे।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, MI-CSK-RCB के 3-3 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

csk Ramakrishna Ghosh Chennai Super Singh Himachal vs Maharashtra
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

30 लाख रुपये में।

हिमाचल प्रदेश।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com