CSK के स्टार प्लेयर के बेटे ने पिता के प्राइवेट पार्ट पर दे मारा बल्ला, VIDEO हुआ तेजी से वायरल

Published - 24 Jan 2026, 10:13 AM | Updated - 24 Jan 2026, 10:17 AM

CSK

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीएसके का एक खिलाड़ी कुछ अलग अंदाज में पीट गए। मैदान पर अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाना वाला ये ऑस्ट्रेलिया का खिलाड़ी अपने ही बच्चे से नहीं बच पाया। इसी बीच सीएसके (CSK) के एक धाकड़ खिलाड़ी का वीडियो इंटरनेट पर काफी चल रहा है।

इस वीडियो में खिलाड़ी का बेटा हाथ में कुछ पकड़ कर खेल रहा था, लेकिन खेल-खेल में कुछ ऐसा हुआ कि बेचारे पिता दर्द से तड़पने लगे। इस छोटे किंग ने अनजाने में अपने पिता के प्राइवेट पार्ट पर बल्ला दे मारा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

CSK ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ड्रेसिंग रूम हमेसा खिलाड़ियों के लिए पारिवारिक रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट रूम के अंदर सोफे पर बैठे हुए हैं ।

बेटा हाथ में कुछ लिए खेल रहा था जो कोई हथौड़े जैसे खिलौना दिख रहा है, बच्चे उस खिलौने को जोर से जमीन पर पटका जा रहा था अंत में वह खिलौना सीधा मैथ्यू शॉर्ट के संवेदनशील अंग पर जाकर लगा।

इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट उस हिस्से को हाथ से पकड़ कर अपने पत्नी के गोद से लिपट गए। दरअसल मैथ्यू शॉर्ट अपने बेटे का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे उसी दौरान ये सारी घटना कैमरे में कैद हो गई।

CSK फैन्स का आया मजाकिया रिएक्शन

जैसे ही इस वीडियो को शॉर्ट ने अपलोड किया उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की ऑफिशियल हैंडल ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए लिखा उम्मीद है आप ठीक होंगे मैट, आपके इस दर्द को स्क्रीन के माध्यम से समझ सकता हूं।

एक यूजर्स ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट में लिखा ओ माई गोड बच्चे ने बाबर आजम को हिट का दिया तो वही दूसरे यूजर्स ने लिखा बच्चे इनपर रहम कर दो हमारी टीम में पहले से ही कई खिलाड़ी चोटिल हैं।

दरअसल कल ही सीएसके (CSK) में शामिल हुए प्रशांत वीर भी कंधे की चोट से रणजी ट्रॉफी से बाहर हो चुके हैं। एक यूजर ने लिखा इस बच्चे को अगले सीजन के लिए अभी से टीम में शामिल कर लेना चाहिए। इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज आ गए।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकता ये बूढ़ा खिलाड़ी, अब फॉर्म भी नहीं दे रही साथ

आईपीएल 2026 से पहले आया खास वीडियो

भले ही मैदान पर सीएसके (CSK) के खिलाड़ी बेहद गंभीर नजर आते हों, लेकिन मैदान के बाहर उनका यह पारिवारिक अंदाज ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो साफ पता चल रहा है कि करोड़ों कमाने वाले खिलाड़ी भी अपने बच्चों के साथ आम इंसान जैसे मजे करते दिख जाते हैं।

आईपीएल 2026 यानी सीजन 19 के लिए चेन्नई की टीम इस बार काफी बदली हुई नजर आने वाली है, लेकिन खिलाड़ियों का आपसी तालमेल और परिवार के साथ उनका जुड़ाव आज भी वही पुराना सा लग रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स हमेसा खिलाड़ियों के परिवार को टीम से जोड़कर देखते है, जिससे टीम के अंदर काफी अच्छा माहौल बना रहता है। हालांकि अब ये डैड आर्मी युवाओं की टीम में तब्दील होता जा रहा है।

6,6,6,6,6,6,6,6..... रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का तूफान, 227 रनों की ऐतिहासिक पारी से मचाया कोहराम

Tagged:

csk Matthew Short IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

1909 में

इंग्लैंड 1975, ( विजेता वेस्टइंडीज हुई थी )
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com