CSK Playing XI: KKR के खिलाफ मुकाबले के लिए चेन्नई की प्लेइंग-11 फाइनल, संजू, ऋतुराज, आयुष, दुबे, ब्रेविस.....

Published - 13 Apr 2026, 03:46 PM | Updated - 13 Apr 2026, 03:49 PM

CSK Playing XI

CSK Playing XI: आईपीएल 2026 में 22 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में होगा. ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है. इस बार भी CSK केकेआर के खिलाफ अपनी संतुलित प्लेइंग XI उतारेगी.

जिसमें युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी दिग्गजों का मिश्रण देखने को मिलेगा. चलिए तो जानते हैं कि आखिरी KKR के खिलाफ चेन्नई (CSK Playing XI) अपने किन 11 खिलाड़ियों के साथ भिड़ेगी.

CSK Playing XI: कौन करेगा ओपनिंग?

CSK Playing XI

चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर रहेगी. ऋतुराज दाएं हाथ के खतरनाक बल्लेबाज है जो कि अपने शॉट्स मारने की टाइमिंग के लिए पहचाने जाते हैं. वहीं, संजू जैसा बल्लेबाज जो कि इस वक्त अपनी फॉर्म में चल रहा है. अगर संजू कुछ समय क्रीज पर बीता ले तो वह मैच जीताने के बाद ही सांस लेते हैं.

वहीं, तीसरे नंबर पर CSK के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे उतरेंगे. वह मुंबई के एक दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. जिन्हें CSK ने मोटी रकम में खऱीदा है. वहीं, वह टीम के लिए भरोसेमंद खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. चौथे स्थान पर , सरफराज खान है. स्पिनर्स के खिलाफ उनका बल्ला जमकर बोलता है.

CSK Playing XI: फिनिशर की भूमिका में शिवम दुबे

पांचवे पायदान पर फिनिशर की भूमिका में शिवम दुबे रहेंगे. वह लास्ट के ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. जबकि, छठें नंबर पर उनका साथ देंगे अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस जो कम गेंदों में ज्यादा रन बटोरने में सक्षम हैं.

गेंदबाजी विभाग की बात करें तो जेमी ओवर्टन के रूप में CSK के पास इंग्लैंड का तेज गेंदबाज मौजूद है. जेमी 150 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से विकेट लेने में सफल रहते हैं. वह बल्लेबाजों की नाक में दम कर सकते हैं। खासकर अपनी अपनी स्विंग करती गेंदों से.

50+ मैच खेल चुके ये 3 भारतीय दिग्गज, लेकिन IPL 2026 में बने बेंचवॉर्मर! नहीं मिला अब तक एक भी मौका

चेन्नई सुपर किंग्स की मजबूत गेंदबाजी

आठवें पर नूर अहमद हैं. उनकी खासियत है खासियत मिडल ओवर में विकेट लेना है. अफगान के इस खिलाड़ी के पास बाएं हाथ से गेंदबाजी करने के साथ ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने में भी महारत हासिल है. इसके बाद अंशुल कंबोज का नंबर हैं. वह तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में बढ़िया बल्लेबाजी भी करते हैं.

वह टीम को अतिरक्त योगदान भी दे सकते हैं. आखिर में अकील हुसैन और खलील अहमद हैं. अकील चेन्नई सुपर किंग्स के लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. जो पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए लोकप्रिय है. उनका इकॉनमी रेट भी काफी प्रभावशाली है.

वहीं, 28 साल के खलील अहमद 148 किमी प्रति घंटा से विकेट चटकाते हैं. हालांकि, पिछले कुछ मैचों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. DC के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने 13.33 की इकॉनमी से 1 ही विकेट चटकाया था. इसके बावजूद कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ उनपर भरोसा जता सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन और खलील अहमद

IPL 2026: DC के ट्रिस्टन स्टब्स को रोका गया, MI के पांड्या को मिली मंजूरी! जानें क्यों? और क्या कहते हैं ग्लव्स बदलने के नियम

Tagged:

CSK Playing XI KKR vs CSK TATA Indian Premier League IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com