CSK नहीं दे रही प्लेइंग इलेवन में मौका, तो इस विदेशी खिलाड़ी ने बदला प्लान! अब IPL छोड़ PSL पर नजर
Published - 07 Apr 2026, 12:50 PM | Updated - 07 Apr 2026, 02:36 PM
CSK के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को शुरुआती मुकाबलों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, जिससे फैंस काफी निराश हैं। लेकिन इसी बीच टीम के खेमे से एक ऐसी खबर आई है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। टीम का एक स्टार विदेशी खिलाड़ी, जिसे प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल रहा है, वह भारत में रहकर पाकिस्तान सुपर लीग के मजे ले रहा है।
CSK का हिस्सा हैं अकील हुसैन

वेस्टइंडीज के स्टार स्पिन ऑलराउंडर अकील हुसैन इस साल CSK का हिस्सा हैं। उन्हें आईपीएल 2026 की नीलामी में चेन्नई ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था। अकील हुसैन अपनी किफायती गेंदबाजी और निचले क्रम में बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं।
CSK ने उन्हें रविंद्र जडेजा के विकल्प और पावरप्ले में गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया था। हालांकि, सीजन के शुरुआती मैचों में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया है।
अकील हुसैन ने पीसीएल का फोटो किया शेयर
मैदान पर उतरने का मौका न मिलने के कारण अकील हुसैन ने अपना ध्यान कहीं और लगा लिया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वह अपने होटल के कमरे में बैठकर पाकिस्तान सुपर लीग का मैच देखते नजर आ रहे थे।
उन्होंने मुल्तान सुल्तांस और रावलपिंडीज के बीच चल रहे मुकाबले की फोटो शेयर की और रावलपिंडीज के बल्लेबाज डायन फोरेस्टर की पारी की जमकर तारीफ की।
अकील का यह अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस मजे ले रहे हैं कि CSK में मौका न मिलने पर वह पड़ोसी देश की लीग का आनंद ले रहे हैं।
IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-10 लिस्ट जारी, एक नजर में देखें कौन-कौन शामिल
सीएसके का लगातार खराब प्रदर्शन जारी
आईपीएल 2026 में CSK की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों शुरुआती मुकाबले गंवा दिए हैं। हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में चेन्नई को करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां आरसीबी ने 250 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था।
CSK की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही इस सीजन में संघर्ष करती नजर आ रही है। अंक तालिका में टीम इस समय सबसे निचले पायदान पर है, जिससे टीम मैनेजमेंट पर प्लेइंग इलेवन में बदलाव का भारी दबाव है। इस मैच में सीएसके ने काफी खराब फिल्डींग दिखाई जिसकी वजह से टीम को 50 से ज्यादा रन गंवाने पड़े। सीएसके खिलाड़ी ने विराट कोहली का कैच पावरप्ले में छोड़ा था।
डीसी से चेन्नई का अगला मुकाबला
लगातार तीन हार के बाद अब CSK की नजरें वापसी पर हैं। टीम का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होना है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए चेन्नई की टीम जीत का खाता खोलने की पूरी कोशिश करेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि दिल्ली के खिलाफ मैच में अकील हुसैन जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है ताकि टीम की स्पिन गेंदबाजी को और मजबूती मिल सके।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर