CSK ने खोज लिया चोटिल धोनी का रिप्लेसमेंट, ये होनहार खिलाड़ी 'थाला' को प्लेइंग इलेवन में करेगा रिप्लेस
Published - 28 Mar 2026, 05:32 PM | Updated - 28 Mar 2026, 05:44 PM
एसएस धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले एक बुरी खबर सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि एमएस धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
44 वर्षीय धोनी की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट के सामने विकेटकीपिंग और फिनिशर की भूमिका को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि, टीम में शामिल दो दिग्गज खिलाड़ी अब इस खाली जगह को भरने के लिए सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं।
MS Dhoni की चोट ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता

आईपीएल 2026 का आगाज होने ही वाला है, लेकिन पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने सबसे बड़े दिग्गज एमएस दोनी (MS Dhoni) के बाहर होने से गहरा झटका लगा है। सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि धोनी अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे और अब वह कम से कम 14 दिनों तक मैदान से दूर रहेंगे।
इसका मतलब है कि वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले पहले मैच समेत शुरुआती 4-5 मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। धोनी (MS Dhoni) की गैरमौजूदगी में न केवल विकेटों के पीछे एक चतुर दिमाग की कमी खलेगी, बल्कि निचले क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की कमी भी टीम को खल सकती है।
धोनी पिछले सीजन में भले ही कम गेंदों का सामना कर रहे थे, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट और फिनिशिंग टच टीम के लिए बेहद अहम था। अब उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में संतुलन बनाना कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए एक बड़ी चुनौती होने वाली है।
IPL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स
MS Dhoni को कौन करेगा रिप्लेस?
चेन्नई के पास इस बार स्क्वाड में कुछ ऐसे नाम हैं जो एमएस धोनी (MS Dhoni) की भूमिका में फिट बैठ सकते हैं। इनमें सबसे पहला नाम उर्विल पटेल का है। उर्विल एक विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में उनके नाम भारत की ओर से सबसे तेज टी20 शतक केवल 28 गेंदों में दर्ज है।
पिछले सीजन में भी उन्होंने अपनी छोटी मगर प्रभावशाली पारियों से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। उर्विल की आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें धोनी के 'फिनिशर' रोल के लिए एक आदर्श रिप्लेसमेंट बनाती है।
दूसरी ओर, टीम में अनुभवी सरफराज खान भी मौजूद हैं। सरफराज को इस बार सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि वह विकेटकीपर नहीं हैं, लेकिन मिडिल ऑर्डर में उनकी स्पिन खेलने की काबिलियत और पारी को संभालने का हुनर टीम के काम आ सकता है।
अगर सीएसके संजू सैमसन, जिन्हें राजस्थान से ट्रेड किया गया है से विकेटकीपिंग कराती है, तो सरफराज खान प्लेइंग इलेवन में धोनी की जगह एक बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं।
मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, KKR के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए 2 स्टार विदेशी खिलाड़ी
युवा कार्तिक शर्मा और संजू सैमसन पर भी होगी नजर
सीएसके ने इस सीजन की नीलामी में युवा विकेटकीपर कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की है। धोनी के चोटिल होने के बाद कार्तिक शर्मा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं।
उन्हें भविष्य के धोनी के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही टीम के पास संजू सैमसन जैसा अनुभवी खिलाड़ी भी है, जो कप्तानी का अनुभव रखते हैं और विकेटकीपिंग में माहिर हैं। एमएस धोनी (MS Dhoni) का रिप्लेसमेंट ढूंढना नामुमकिन जैसा है, लेकिन टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।
यह देखना दिलचस्प होगा कि कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ उर्विल पटेल की आक्रामकता पर भरोसा जताते हैं या सरफराज खान के अनुभव पर। फिलहाल, चेन्नई के फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि उनके थाला जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी करें और अपना आखिरी आईपीएल सीजन यादगार बनाएं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर