CSK-MI को नहीं मिली जगह! Mohammad Shami ने चुनी प्लेऑफ की 4 टीमें

Published - 31 Mar 2026, 08:56 PM | Updated - 31 Mar 2026, 09:22 PM

Mohammad Shami

आईपीएल 2026 के अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं एक मैच छोड़कर सभी में हाई स्कोरींग हुई है। सीएसके बनाम एसआरएच मुकाबले को छोड़ दे तो सभी मुकाबले 200 के पार हुई और उसे चेज भी कर लिया गया। इस साल का IPL काफी दिलचस्प माना जा रहा जबकि पुरानी टीमों ने अपनी स्क्वाड में बदलाव तो की है लेकिन उसमें पहले वाली चमक नहीं दिख रही है।

इसी बीच भारतीय टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2026 के चारो प्लेऑफ वाली टीम की भविष्यवाणी की है जिसमें CSK-MI को जगह नहीं मिली। आइए जानते है किसे-किसे जगह मिला।

Mohammad Shami की लिस्ट में लखनऊ और बेंगलुरु का दबदबा

Mohammed Shami

आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स का अभी पहला मुकाबला केलना बाकी है। मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का मानना है कि इन दोनों टीमों का संतुलन इस साल काफी बेहतर नजर आ रहा है। लखनऊ की टीम जहां अपनी बल्लेबाजी की गहराई के दम पर मैच जीत सकती है,

वहीं बेंगलुरु की टीम ने इस बार अपनी गेंदबाजी इकाई में काफी सुधार किया है। शमी के अनुसार, एलएसजी और आरसीबी की निरंतरता उन्हें प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे खड़ा करती है। क्रिकेट के जानकारों का भी मानना है कि इन दो टीमों के पास मैच विनर खिलाड़ियों की लंबी फौज मौजूद है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी और उनकी रणनीति ने इस साल बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने विशेष रूप से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर की प्रशंसा की है, जो कठिन परिस्थितियों में टीम को उबारने का माद्दा रखता है।

दूसरी ओर, आरसीबी के लिए उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने जिस तरह से रन बरसाए हैं, उसे देखकर शमी ने उन्हें अपनी टॉप 4 की सूची में दूसरे स्थान पर रखा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये दोनों टीमें शमी के भरोसे पर खरी उतरती हैं या नहीं।

KKR vs SRH : प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव कर रही काव्या मारन, कोलकाता के खिलाफ कुछ ऐसी हैदराबाद की अंतिम-11

कोलकाता और पंजाब पर जताया भरोसा

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) की भविष्यवाणी में तीसरा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का है। केकेआर की टीम ने इस साल अपने स्पिन विभाग और फिनिशिंग रोल में जबरदस्त काम किया है। शमी का तर्क है कि ईडन गार्डन्स के मैदान पर और बाहर भी केकेआर की टीम एक संतुलित यूनिट के रूप में खेलेगी।

वहीं, चौथे नंबर पर उन्होंने पंजाब किंग्स (PBKS) को चुनकर सबको हैरान कर दिया है। अक्सर लीग स्टेज में संघर्ष करने वाली पंजाब की टीम ने इस बार खेल के हर विभाग में करने की उम्मीद है, जिससे प्रभावित होकर मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने उन्हें अपनी टॉप 4 टीमों में जगह दी है।

सबसे अधिक चर्चा इस बात की हो रही है कि शमी ने आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को नजरअंदाज कर दिया है। इन दोनों टीमों के पास 5-5 खिताब हैं, लेकिन इस सीजन में उनके प्रदर्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, हालांकि मुंबई टीम शानदार फोर्म में है और पहला मैच में शानदार जीत दर्ज की है।

मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) का मानना है कि इस बार युवा गेंदबाजी वाली टीमें भारी पड़ेंगी। पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन काफी अहम है और शमी की इस भविष्यवाणी ने पंजाब के प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।

कौन हैं RCB की नई मालकिन अनन्या बिरला का बॉयफ्रेंड? इस हैंडसैम मुंडे को दे चुकी अपना दिल

प्लेऑफ की रेस पर Mohammad Shami का नजरिया

एक सक्रिय क्रिकेटर होने के नाते मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) खेल की बारीकियों को बखूबी समझते हैं। उनका यह विश्लेषण केवल आंकड़ों पर नहीं, बल्कि मैदान पर टीमों के मौजूदा फॉर्म और रणनीति पर आधारित है। शमी का कहना है कि टी20 क्रिकेट में मोमेंटम बहुत मायने रखता है और फिलहाल लखनऊ, बेंगलुरु, कोलकाता और पंजाब के पास वह मोमेंटम मौजूद है।

अक्सर देखा गया है कि जो टीमें शुरुआती मैचों में लय हासिल कर लेती हैं, उनके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो जाती है। अंत में, आईपीएल अनिश्चितताओं का खेल है और यहां एक मैच पूरे अंक तालिका को बदल सकता है।

Tagged:

RCB kkr csk LSG mi mohammad shami PKS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ऋषभ पंत

हार्दिक पांड्या
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com