रेप केस में क्रिकेटर यश दयाल होंगे गिरफ्तार, अग्रिम जमानत खारिज, पूरा क्रिकेट करियर अब होगा बर्बाद

Published - 25 Dec 2025, 08:32 AM | Updated - 25 Dec 2025, 08:43 AM

Yash Dayal

आईपीएल से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट जगत से एक गंभीर और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ दयाल (Yash Dayal) को जयपुर की पॉक्सो कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, जहां उनकी अग्रिम ज़मानत याचिका खारिज कर दी गई।

नाबालिग से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपों के चलते अब उन पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। यह मामला सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि उनके पूरे क्रिकेट करियर पर गहरा असर डालने वाला साबित हो सकता है।

Yash Dayal पर लगा आरोप

इस पूरे प्रकरण की शुरुआत 21 जून को हुई, जब एक महिला ने यश दयाल (Yash Dayal) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि पांच साल तक चले रिश्ते के दौरान दयाल ने उससे शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गए।

शिकायत के अनुसार, इस दौरान महिला को भावनात्मक और शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा। इसके आधार पर यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की FIR दर्ज की गई, जिसने मामले को गंभीर मोड़ दे दिया।

नाबालिग लड़की की शिकायत से बढ़ी मुश्किलें

मामला यहीं नहीं रुका, जयपुर में हाल ही में एक 17 वर्षीय लड़की ने एक अलग FIR दर्ज कराई, जिसमें उसने आरोप लगाया कि नाबालिग होने के दौरान यश दयाल (Yash Dayal) ने उसका यौन शोषण किया।

पीड़िता का दावा है कि उसे क्रिकेट में करियर बनाने में मदद करने का झांसा दिया गया और इसी बहाने दो साल तक भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल कर प्रताड़ित किया गया। नाबालिग से जुड़ा मामला सामने आने के बाद कानून के तहत आरोप और भी गंभीर हो गए।

कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं

जयपुर पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई के दौरान दयाल के वकील ने दावा किया कि खिलाड़ी को जानबूझकर फंसाया जा रहा है और एक खास समूह उनके करियर को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि यश दयाल जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

वहीं सरकारी वकील ने दलील दी कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता को क्रिकेट करियर का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाए और नाबालिग की सहमति कानूनन मान्य नहीं होती। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अग्रिम ज़मानत देने से इनकार कर दिया।

RCB और IPL 2026 पर मंडराता संकट

इस पूरे घटनाक्रम का असर यश दयाल (Yash Dayal) के क्रिकेट भविष्य पर साफ दिख रहा है। हाल के दिनों में उन्होंने किसी भी घरेलू या फ्रेंचाइज़ी लीग में हिस्सा नहीं लिया। यूपी टी20 लीग ने पहले ही उन पर बैन लगा दिया था और अब आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी स्थिति असहज हो गई है।

ज़मानत याचिका खारिज होने के बाद गिरफ्तारी की आशंका बढ़ गई है, जिससे आईपीएल 2026 में यश दयाल की भागीदारी और उनका पूरा करियर गंभीर खतरे में नजर आ रहा है।

ये भी पढ़े : भारत के साथ 3 ODI खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम आई सामने, दल में CSK से खेले तीन खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

RCB Yash Dayal cricket news Yash Dayal Exploitation Case
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

RCB
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com